Tuesday, 23 July 2013

सोशल मीडिया पर लड़की पटाने से लेकर कमाने तक के आठ फायदे


NEWS DESK at news war media -
सामाजिकता हमारे व्यक्तित्व को निखारती है। यह हमारे दोस्त, समर्थक और मददगार तैयार करती है। हमारे सपनों और सोच को विस्तार देती है। सामाजिक मेल-मिलाप के आधुनिक रूप सोशल मीडिया के जारिए भी ये सारे लाभ मिल सकते हैं। सोशल मीडिया, यानी फेसबुक, ट्विटर, फ्लिकर, लिंक्डं-इन, लॉग्स और वे तमाम इंटरनेटी माध्यम जिनके जरिए आप अपने विचार तस्वीरें सार्वजनिक करते हैं। कुछ लोग इसका इस्तेमाल प्रचार के लिए करते हैं, तो कुछ नेटवर्क बढ़ाने के लिए। कुछ के लिए सोशल मीडिया परिजनों और मित्रों से जुड़े रहने तथा उनके साथ तस्वीरें साझा करने का माध्यम है, तो कुछ के लिए यह बिजनेस बढ़ाने का जरिया। सोशल मीडिया पर नशे जैसा असर डालने, वास्तविक दुनिया से दूर कर देने और व्यक्ति को आत्मकेंद्रित बना देने के आरोप भी हैं। बावजूद इसके इस माध्यम की अहमियत से कोई इंकार नहीं क र सकता। यदि इसका समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो यह न सिर्फ़ कॅरिअर और कारोबार के विस्तार में सहायक हो सकता है, बल्कि आपके व्यक्तित्व को नई मजबूती और खूबियां भी दे सकता है।

No comments:

Post a Comment