Wednesday, 31 July 2013

लखनऊ: रमजान के जुलूस के दौरान पथराव, आगजनी व फायरिंग


NEWS WAR | लखनऊ
21वीं रमजान के जुलूस के दौरान बाजारखाला क्षेत्र में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। जुलूस में चल रहे ताबूत पर पथराव के बाद एक संप्रदाय के दो पक्ष सामने-आमने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग और पथराव हुआ। दुकानों में आग लगा दी गई है और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुराने शहर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अ‌र्द्धसैनिक बल की टुकड़ियां बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कई संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। दोपहर बारह बजे स्थिति नियंत्रण लेकिन तनावपूर्ण थी। डीजीपी देवराज नागर ने भी पुराने शहर का दौरा किया। बुधवार सुबह पांच बजे 21वीं रमजान का जुलूस शबी-ए-नजफ के इमामबाड़े से उठा था। जुलूस में ताबूत भी था। भदेवां टेलीफोन एक्सचेंज की एक गली से सुबह सात बजे जुलूस पर अचानक पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही भगदड़ मच गई। जुलूस में चल रहे युवकों ने भी पथराव का जवाब दिया और विरोध में एक गुमटी को आग के हवाले कर दिया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकल रहे जुलूस में पथराव की घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पथराव हो रहे स्थान पर घेराबंदी की, लेकिन तब तक हवाई फायरिंग शुरू हो गई। क

No comments:

Post a Comment