Saturday, 27 July 2013

संपूर्ण क्रांति का एक डिब्बा पटरी से उतरा


NEWS DESK कानपुर।। शुक्रवार को दिल्ली से पटना जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का एक डिब्बा औरैया जिले के फफूंद रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया। एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने के लिए लूप लाइन पर ट्रेन को डाला गया, जिसके बाद एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इसके चलते दिल्ली-हावड़ा लाइन पर देर रात दो बजे सामान्य रूप से आवागमन शुरू हो सका। खड़ी ट्रेनांे को कई घंटे बाद रवाना किया गया। गर्भवती महिला को तुरंत फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहले से ही मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उतार लिया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने वहां एक बच्चे को जन्म दिया। मां-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण कई ट्रेन फफूंद स्टेशन पर खड़ी रहीं और देर रात के बाद इस लाइन पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो पाया। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात दिल्ली से पटना जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का एस-10 में बैठी एक गर्भवती महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया और वह दर्द से बुरी तरह तड़प रही थी। उसके पति ने तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचित किया। ट्रेन के स्टाफ ने तुरंत औरैया जिले के नजदीकी रेलवे स्टेशन फफूंद रेलवे स्टेशन को सूचित किया। उन्होंने डॉक्टरों की एक टीम को स्टेशन पर बुला लिया और संपूर्ण क्रांति के स्टाफ को निर्देश दिया कि इस ट्रेन को लूप लाइन में लेकर प्लैटफॉर्म पर खड़ी करें, क्योंकि संपूर्ण क्रांति का फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं था। इसी दौरान ट्रेन का एस 10 कोच अचानक पटरी से उतर गया। इस कोच के यात्री को ट्रेन के दूसरे डिब्बों में बिठाया गया और करीब 2 घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment