Saturday, 27 July 2013

पाकिस्तान में भी हो IPL जैसा टूर्नामेंट: पाक खिलाड़ी


AGENCY |
NEWS DESK | NEWS WAR MEDIA PVT.LTD. - कराची।। पूर्व कप्तान यूनिस खान और शोएब मलिक ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिये बेहद लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर घरेलू टी20 टूर्नामेंट के आयोजन की अपील की। यूनिस की अगुवाई वाले हबीब बैंक ने सुपर ओवर में जीत दर्ज करके आज टी20 रमजान टूर्नामेंट जीता। उन्होंने बाद में कहा, 'इस तरह के टूर्नामेंट में खेलना अच्छा अनुभव रहा जो तीन सप्ताह तक चला। मैंने इसका लुत्फ उठाया। मुझे लगता है कि लोगों ने भी इसका मजा लिया। लेकिन हमें आईपीएल की तरह लंबी अवधि की टी20 लीग की जरूरत है।' मलिक ने कहा कि उन्हें इसमें संदेह नहीं कि उचित टी20 लीग से पाकिस्तान के लिये अगले सुपरस्टार तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'यह दुखद है कि पिछले चार साल से पाकिस्तान में इंटरनैशनल क्रिकेट मैच नहीं हो पाए हैं और इससे पाकिस्तान क्रिकेट की प्रगति पर असर पड़ा है। लेकिन इस तरह के टूर्नामेंट से हम दुनिया को पाकिस्तान में खेलने के लिये मना सकते हैं। यह विदेशी खिलाड़ियों को आकर्षित करने का तरीका हो सकता है।'

No comments:

Post a Comment