Tuesday, 23 July 2013

PICS: CCTV कैमरे ने फिर चली चाल, दिल्‍ली मेट्रो में बना एक और MMS


MANISH DUBEY नई दिल्‍ली।at news war media -
दिल्‍ली मेट्रो में प्रेमी जोड़ो के अंतरंग पलों के वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद किए जाने और उनके पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड किए जाने के मामले की जांच अभी चल ही रही है कि मेट्रो परिसर में ऐसे एक और वीडियो के बनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वीडियो भी मेट्रो स्‍टेशन परिसर का हैं, जहां सीढ़ियों पर खड़ा एक कपल प्रेमलीला में व्‍यस्‍त दिखाई दे रहा है। यह जोड़ा इस बात से फिक्रमंद था कि कहीं उन्‍हें कोई देख तो नहीं रहा, लेकिन उन्‍हें इस बात की कतई जानकारी नहीं थी कि वह एक सीसीटीवी कैमरे की नजर में हैं। यह वीडियो नया है या पुराना इसकी कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं है। करीब पखवाड़ा पहले भी राजधानी की लाइफ लाइन दिल्ली मेट्रो में प्रेमी जोड़ों के अंतरंग पलों के वीडियो क्लिप पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड किए जाने की बात सामने आई थी। मीडिया द्वारा मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद इसकी जांच दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राईम सेल को सौंप दी गई, जोकि अभी भी केस की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ऐसी करीब250 क्लिप पोर्न वेबसाईटों पर अपलोड की गई हैं। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस की जांच का सबसे अहम पहलू इस तथ्‍य की ओर टिका हुआ है कि आखिर क्लिप लीक किसने की? पुलिस इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ने में जुटी है कि आखिर ये सभी वीडियो पोर्न वेबसाईटों तक कैसे पहुंची। उधर, मेट्रो प्रशासन द्वारा गठित कमेटी भी आंतरिक जांच में पहले से जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment