Tuesday, 23 July 2013

दुनिया की सबसे बड़ी तोप..इसका गोला जहां गिरा वहां तालाब बन गया


MANISH DUBEY जयपुर।at news war media -
राजा-रजवाड़े के लिए पूरी दुनिया में फेमस जयपुर में एक ऐसी तोप रखी हुई है, जिसके गोले से शहर से 35 किलोमीटर दूर एक गांव में तालाब बन गया। आज भी यह तालाब मौजूद है और गांव के लोगों की प्यास बुझा रहा है। अरावली की पहाड़ियों पर बना जयगढ़ दुर्ग 1726 ई. में निर्मित इस किले में विश्व की सबसे बड़ी तोप रखी हुई है। जयगढ़ दुर्ग को जीत का किला भी कहा जाता है। विश्व की सबसे बड़ी तोप जय बाण किले के डूंगर दरवाजे पर रखी है। तोप की नली से लेकर अंतिम छोर की लंबाई 31 फीट 3 इंच है। जब जयबाण तोप को पहली बार टेस्ट-फायरिंग के लिए चलाया गया था तो जयपुर से करीब 35 किमी दूर स्थित चाकसू नामक कस्बे में गोला गिरने से एक तालाब बन गया था।

No comments:

Post a Comment