AGENCY | NEWS WAR -
लंदन। भौतिक विज्ञान में अपने सिद्धांतों से क्रांति लाने वाले महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन के दिमाग को केवल 9.99 डॉलर [535 रुपये] खर्च करके आइपैड में डाउनलोड किया जा सकता है। इस नई एप्लीकेशन के आ जाने से आइंस्टीन के दिमाग को समझ पाना अब वैज्ञानिकों के लिए और भी आसान हो जाएगा।
वेबसाइट इंडिपेंडेंटडॉटआइई की रिपोर्ट के मुताबिक 1955 में आइंस्टीन के देहांत के बाद उनके दिमाग के विभिन्न हिस्सों के स्लाइड बनाए गए थे। उन्हीं स्लाइडो को स्कैन करके इस एप्लीकेशन का निर्माण किया गया है। इसके द्वारा शोधकर्ता और विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग माइक्रोस्कोप की मदद से आइंस्टीन के दिमाग की संरचना को देख सकेंगे।
इस एप्लीकेशन का डिजाइन तैयार करने वाले और शिकागो के नेशनल म्यूजियम ऑफ हेल्थ एंड मेडिसीन के स्टीव लैंडर्स खासे उत्साहित हैं। उनके मुताबिक यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि वैज्ञानिक इससे क्या खोज पाते हैं।
No comments:
Post a Comment