Wednesday, 7 August 2013

दिमाग चाहे तो छुड़ा सकता है बुरी आदतें


AGENCY | NEWS WAR -
वाशिंगटन। बुरी आदतें सिर्फ मन में ठान लेने से ही नहीं छूटतीं। इनका सीधा संबंध दिमाग से होता है। हमारे दिमाग में यह क्षमता होती है कि वह जब चाहे बुरी आदतों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दे। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। इसके मुताबिक तमाम तरह की आदतों को हरी झंडी देने और रोकने का काम दिमाग का पीछे वाले हिस्सा कॉर्टेक्स करता है। यह वह हिस्सा होता है जहां विचार प्रक्रिया चलती है और योजनाएं बनती हैं। आदतें अपनाने न अपनाने के हमारे पल-पल के फैसले पर इसी का नियंत्रण होता है। इस निष्कर्ष पर पहुंचे दल के एक अनुसंधानकर्ता एन ग्रेबिएल ने कहा कि यह जानकारी उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जो अपनी बुरी आदतें छोड़ने का मन बना रहे हैं। यह अध्ययन चूहों पर किया गया है।

No comments:

Post a Comment