news war | कानपुर -
बटला हाउस कांड की बरसी पर अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस सतर्क रही। दोपहर दो घंटे तक जिले के सभी एसपी, डिप्टी एसपी और थानाध्यक्ष संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करते रहे। यह गश्त डीआईजी (नगर) अमिताभ यश के तत्काल आदेशों पर की गई।
दोपहर करीब सवा 12 बजे डीआईजी (नगर) श्री यश ने वायरलेस से सभी एसपी को आदेश जारी कर संवेदनशील इलाकों में तत्काल गश्त करने को कहा। ऐसे में एसपी (पूर्वी) रमाकांत पांडे, एसपी (पश्चिम) भारत सिंह, एसपी (ग्रामीण) मनोज सोनकर व सभी डिप्टी एसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर पैदल व वाहनों से गश्त की। उधर शहर के थानाध्यक्षों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सड़कों पर गश्त की। यह सिलसिला करीब दो घंटे तक चला। इसके बाद अधिकारियों के साथ सारी फोर्स वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर 2008 को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में हुए एनकाउंटर की बरसी को लेकर पुलिस को कुछ खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
No comments:
Post a Comment