Monday, 5 August 2013

बिल्हौर में साढ़े चार घंटे खड़ी रही कालिंदी एक्सप्रेस


newsroom | news war media
भिवानी से कानपुर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार की सुबह बिल्हौर स्टेशन पर खराब हो गया। जिससे वह साढ़े चार घटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। पीछे से आ रही कामाख्या एक्सप्रेस को रोक कर सवारियों को कानपुर भेजा गया। मंगलवार सुबह कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजे बिल्हौर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन छूटने के बाद कुछ कदम चलते ही उसका इंजन खराब हो गया। कुछ देर तक इंजन सही न होने पर सवारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम से बात की और दस बजे आई कामाख्या एक्सप्रेस का स्टाप न होते हुए भी उसे बिल्हौर स्टेशन पर रोका गया जिसमें कालिंदी एक्सप्रेस की सवारियां कानपुर गई। इंजन सही होने के बाद ट्रेन को अपराह्न डेढ़ बजे बिल्हौर स्टेशन से रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment