Friday, 2 August 2013

माइकल जैक्सन की बहन को डांस करते दिखा उनका भूत


AGENCY | NEWS WAR
लॉस एंजिलिस। पॉप किंग माइकल जैक्सन को मरे हुए चार साल हो गए हैं, फिर भी आज भी उनके फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं। पर ये सुनकर आप हैरान होंगे कि आज भी माइकल को डांस करते हुए देखे जाते हैं। जी हां, माइकल की बहन ला तोया ने कहा कि वो उनके बचपन के घर में अपने भाई के भूत को देखती हैं। टोया ने यह भी बताया कि उन्हें माइकल की टेप डासिंग सुनाई देती हैं। टोया को माइकल उनके बच्चों प्रिंस, पेरिस और ब्लैंकेट के साथ उस घर में दिखाई देते हैं जहां माइकल की मां कैथरीन के साथ उनके बच्चे रहते हैं। आगे टोया बताती हैं कि मैं आज भी अपने भाई को महसूस करती हूं। इतना ही नहीं टोया मनोवैज्ञानिक के जरिए अपने भाई के भूत के साथ बात करने का प्रयास भी करती हैं। वह कहती हैं माइकल मुझ से कुछ कहना चाहता है, मैं वो जानना चाहती हूं।

No comments:

Post a Comment