Sunday, 4 August 2013

यूपी: खाकी हुई शर्मसार, दो सिपाहियों ने किया गैंगरेप


news war
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर पुलिस के दो सिपाहियों पर एक युवती ने अगवा कर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि एक अन्य व्यक्ति भी साजिश में शामिल था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक परिवार रहता है। शनिवार रात एक बजे जब परिजनों की नींद खुली तो 19 वर्षीय बेटी गायब थी। पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू हुई तभी वह आ गई। लव, सेक्स और धोखा: इराकी गिरफ्तार उसने बताया कि वह बाथरूम करने के लिए कमरे से बाहर निकली थी तभी पड़ोस में रहने वाले प्रवीण ने अपने सिपाही साथियों कपिल और एक अन्य के साथ उसे तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। दोनों सिपाहियों ने अपने कमरे में ले जाकर युवती के साथ गैंगरेप किया। रविवार सुबह पीड़ित परिवार कोतवाली थाना पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर प्रवीण, सिपाही कपिल और एक अन्य सिपाही के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपी हिरासत में हैं। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि अदालत में युवती के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

No comments:

Post a Comment