Sunday, 4 August 2013

मां के सामने बेटी से गैंगरेप


news war |सोनभद्र,
मां के सामने विवाहिता बेटी को जबरिया जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया गया। शिकायत के बाद तीन दिन तक पुलिस पीड़िता के परिवार वालों को टरकाती रही। लोगों का दबाव बढ़ने पर शनिवार को तहरीर ली गई। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं किया है। गैंगरेप की शिकार विवाहिता के मुताबिक 22 अप्रैल शाम कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए और मां से शराब की मांग करने लगे। फटकार कर भगाने के बाद उस समय तो वे चले तो गए, लेकिन थोड़ी देर में लौट आए। इस बार सब नशे में थे और उनके पास कुल्हाड़ी व तीर-धनुष भी थे। वे उसे (विवाहिता बेटी) जबरन उठा ले गए। मां भी पीछे-पीछे गई। थोड़ी दूर पइहरवा के जंगल से लगे एक नाले के किनारे चार लोगों ने उसके साथ रेप किया और फरार हो गए। इस दौरान मां-बेटी चिल्लाती रहीं लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। ओबरा थाने जाने पर पुलिस ने उन्हें भगा दिया। अंतत: शनिवार सुबह कुछ लोगों के दबाव में थाने में तहरीर ली गई।

No comments:

Post a Comment