AGENCY | NEWS WAR
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ऐसी शख्सियत बन गए हैं जिन्हें इंटरनेट पर मोबाइल यूजर्स सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। अपनी लोकप्रियता के इस मुकाम पर उन्होंने इस मामले में अब तक अव्वल आने वाली अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ और उनके मौजूदा ब्वायफ्रेंड रणबीर कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।
47 वर्षीय सलमान खान अब भी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय कुंवारे सेलिब्रेटी हैं। खासकर अपनी लगातार तीन सुपरहिट फिल्मों बॉडीगार्ड, एक था टाइगर और दबंग-2 के बाद उन्होंने इंटरनेट की दुनिया में भी अपनी लोकप्रियता का परचम फहराया है। उन्होंने कट्रीना, रणबीर कपूर के साथ ही क्त्रिकेटर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी मोबाइल सर्च में पीछे छोड़ दिया है। मोबाइल सर्च कंपनी वुक्लिप ने इस साल के दूसरे तिमाही में सर्वे में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रियामनी, काजल अग्रवाल और अभिनेत्री-गायिका नित्या मेनन को भी शामिल किया है।
No comments:
Post a Comment