NEWS WAR | नई दिल्ली

। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को शाहरुख को नीचा दिखाने का जब भी कोई मौका मिलता है वह उसे हाथ से नहीं जाने देते, लेकिन इस बार किस्मत सल्लू नहीं किंग खान के साथ है।
इसे किस्मत का खेल ही कहेंगे कि सलमान की प्रेमिका कट्रीना कैफ इस बार वैलेंटाइन डे पर उनके साथ नहीं बल्कि शाहरुख की बाहों में झूमती दिखेंगी। बेचारे सल्लू मियां को सिवाय हाथ मलने के और कुछ नहीं मिलेगा।
वैसे भी यशराज फिल्म्स की 'जब तक है जान' हिट होने के बाद दर्शक शाहरुख-कैट की जोड़ी को काफी पसंद भी करने लगे हैं। तो फिर इस जोड़ी को पसंद करने वालों को दोनों को एक साथ देखने में काफी मजा आने वाला है। दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर मस्कट में कट्रीना और शाहरुख पहली बार एक-दूसरे के साथ म्यूजिकल शो में परफॉर्म करेंगे।
अब देखने वाली बात यह होगी कि अपनी प्रेमिका को किसी और की बांहों में देखने पर सलमान चुप रह पाएंगे या नहीं। वैसे मस्कट में होने वाले इस कार्यक्रम में इस हिट जोड़ी के अलावा प्रीति जिंटा और पाकिस्तानी गायक-अभिनेता अली जाफर भी हिस्सा लेंगे। 13 फरवरी की रात को होने वाले इस कार्यक्रम में शाहरुख और कट्रीना फिल्म जब तक है जान के गानों पर प्रस्तुति देंगे।
No comments:
Post a Comment