manish dubey | news war -
नई दिल्ली । सरकार ने बुधवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की सीसीटीवी फुटेज की एक वीडियो प्रति इंटरनेट पर अपलोड की गई और इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। लोकसभा में अनुराग सिंह ठाकुर के प्रश्न के लिखित उत्तर में शहरी विकास राज्य मंत्री दीपा दासमुंशी ने कहा, दिल्ली मेट्रो की सीसीटीवी फुटेज की एक वीडियो की प्रति इंटरनेट पर अपलोड की गई है। कालकाजी मंदिर मेट्रो पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस ने आईटी अधिनियम 2000 की धारा 46(13) के अंतर्गत एक एफआईआर दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि अपलोड किये गए एमएमएस से जुड़े मामले में डीएमआरसी ने आंतरिक जांच का आदेश दिया है। मंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो ने कई कदम उठाये हैं। इसके तहत निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए एक अभियान चलाया गया है और ट्रेन प्रचालक ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन लेकर नहीं चलने की बात कही गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने भी फील्ड कर्मियों के लिए डयूटी के दौरान मोबाइल न रखने का निर्देश जारी किया है।
No comments:
Post a Comment