manish dubey | नई दिल्ली -
सीबीआई ने बुधवार को नगर निगम के तीन कर्मचारियों और दिल्ली विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी को एक निजी कंपनी के मालिक से 30 लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि रिश्वत का लेन देन एक बैंक्वेट हॉल के नियमन के लिए किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उत्तरी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गिरफ्तार किया गया। गुड़गांव की निजी कंपनी माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के मालिकों राजेश अग्रवाल और मनीष तुली को भी रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उत्तरी दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक बैंक्वेट हॉल को अवैद्य तरीके से नियमन की अनुमति दिलाने के सौदा तय किया गया था।
No comments:
Post a Comment