news war | इस्लामाबाद, -
पाकिस्तानी वायु सेना के प्रमुख ने कहा है कि देश की वायुसेना को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में शामिल होने और पड़ोसी देश भारत के साथ संबंधों में पुरानी कड़वाहट के मद्देनजर दो मोर्चों पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।
एयर चीफ मार्शल ताहिर रफीक बट ने कहा कि हम इस समय बाहय के साथ साथ आंतरिक मोर्चों पर जटिलताओं का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने पीएएफ और भारत के बीच संबंधों में कड़वाहट और आतंकवाद विरोधी अभियानों में उसकी भूमिका का जिक्र करते हुए कहा, हालांकि हम पुराने बाह्य खतरे का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं, लेकिन ताजम खराब हालात के कारण हमें गति पकड़ने में समय लग गया।
बट ने जेन्स डिफेंस वीकली को दिए साक्षात्कार में कहा कि यदि वायु शक्ति को उसकी क्षमताओं की स्पष्ट समक्ष के साथ कार्यरत किया जाए तो यह कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकती है। इसके लचीलेपन ने देश के राज्यों को उनके पारंपरिक विरोधियों और अनियमित संगठनों से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम बनाया है।
No comments:
Post a Comment