Thursday, 8 August 2013

क्वेटा में आत्मघाती हमले में 18 लोगों की मौत


news war | इस्लामाबाद,
पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित क्वेटा शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने एक दिवंगत पुलिस अधिकारी के जनाजे को निशाना बना कर गुरुवार को हमला किया जिसमें एक डीआईजी सहित 18 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने यह हमला उस वक्त किया जब बलूचिस्तान प्रांत के शीर्ष पुलिस अधिकारी सहित सैकड़ों लोग पुलिस थाना अध्यक्ष मोहीब उल्ला के जनाजे में शरीक हो रहे थे। मोहीब की आज सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में पुलिस उप महानिरीक्षक (ऑपरेशन) फय्याज सुम्बल, एक पुलिस अधीक्षक और एक पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हमले में मारे गए सभी लोग पुलिसकर्मी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रांतीय पुलिस प्रमुख और नगर पुलिस प्रमुख बाल बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कई बच्चे और पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस लाइंस इलाके में भारी सुरक्षा बंदोबस्त होने के बावजूद यह हमला हुआ। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और बचाव एवं तलाशी अभियान शुरू किया है। बहरहाल, किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

No comments:

Post a Comment