Wednesday, 7 August 2013

अंग दान करेंगे आमिर और किरण


news war | agency
बॉलीवुड के मिस्टर परफेकटनिस्ट अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने अंग दान करने का फैसला किया है। आमिर खान ने कहा कि मैंने अंग दान करने के बारे में पहले भी विचार किया था लेकिन किरण के कहने पर इस बारे में गंभीरता से विचार किया। हम अपने शरीर को बिना नुकसान पहुंचाये बहुत लोगों की जिंदगी को बचा सकते है। कई लोग ऐसा सोंचते है कि अंग दान की प्रक्रिया में शरीर के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है लेकिन यह सही नहीं है। इस कार्य को बेहद सावधानी के साथ किया जाता है। किरण राव ने कहा कि 'शिप ऑफ थीसिस' देखकर मैंने और आमिर ने मरने के बाद अंग दान देने का फैसला लिया है। हमें लगा कि अंग दान देकर हम कई लोगों की जिंदगी को एक साथ बचा सकते है। मैंने आमिर को कहा कि मरने के बाद आंख, किडनी, लीवर, दिल और फेफड़ा दान देना चाहती हूं। आमिर ने मेरी बात का समर्थन किया है।

No comments:

Post a Comment