Wednesday, 7 August 2013

रियल लाइफ पर आधारित नहीं 'गुलाब गैंग


kranti pandit | news war
बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने कहा है कि उनकी फिल्म 'गुलाब गैंग' किसी रियल लाइफ किरदार पर आधारित नहीं है। शाहरुख को लेकर 'रा.वन' जैसी कामयाब फिल्म बनाने वाले अनुभव सिन्हा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'गुलाब गैंग एक काल्पनिक कहानी है, यह फिल्म किसी की रियल जिंदगी पर आधारित नहीं है।' उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में चर्चा है कि 'गुलाब गैंग' उत्तर प्रदेश की समाज सेविका संपत लाल देवी और उनकी संस्था गुलाबी गैंग पर आधारित है। बॉलीवुड की धकधक गर्ल गुलाब गैंग से रूपहले पर्दे पर अपना कमबैक करने जा रही हैं। सौमिक सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जूही चावला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है जो पहली बार माधुरी के साथ काम कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment