newsroom | news war media

नई दिल्ली। गौतमबुद्ध नगर की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के मामले में सपा नेता नरेंद्र भाटी के शेखी बघारने के बाद दुर्गा के पक्ष में ट्विटर पर लहर और तेज हो गई है। लोग अखिलेश सरकार को कोसने के साथ मौजूदा राजनीतिक संस्कृति और नेताओं की कठपुतली बने नौकरशाहों को भी निशाने पर ले रहे हैं।
सपा नेता ने कराया था दुर्गा का निलंबन
कुछ चुनिंदा ट्वीट
-अगर कहीं हाई कोर्ट से दुर्गा शक्ति को राहत मिल जाती तो आजम खान कहते हैं कि हाई कोर्ट के जजों को भी हटाओ, क्योंकि चाटुकारिता चरम पर है।
- राकेश भटनागर
मैं जानती हूं कि तमाम लोग आइएएस बनना चाहते हैं। हैरत इस पर है कि नेताओं की कठपुतली बनने के लिए इतनी मेहनत क्यों?
दुर्गा से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
-इशा गनेरीवाल
अखिलेश यादव की ओर से दिए जा रहे लैपटॅाप के जरिये छात्रों को दुर्गा के निलंबन के खिलाफ ट्वीट करना चाहिए।
- माधवन नारायण
प्रिय नौकरशाहों, इसके पहले कि भ्रष्ट सरकार के जूते साफ करने की नौबत आए, जागो और दुर्गा के साथ खड़े होओ।
-प्रीति गांधी
नरेंद्र भाटी ने 41 मिनट में एसडीएम को निलंबित करा दिया और दो मिनट में मेरे स्विस एकाउंट में पैसा आ गया।
-उमर अबदुल्ला
दुर्गा शक्ति के बाद सरकार ने एक और आइएएस को निलंबित कर दिया, क्योंकि वह रोजा रखे लोगों के सामने समोसा खा रहा था।
-फेकिंग न्यूज
देवी दुर्गा ने सभी दुष्टों का संहार किया था। हमें राजनीतिक सिस्टम के दुष्टों से मुक्ति के लिए तमाम दुर्गा चाहिए
-ले.जनरल संपत कुमार
देखिए लोकतंत्र में नेता किस तरह काम करते हैं। सपा नेता ने 41 मिनट में आइएएस दुर्गा को निलंबित करा दिया।
-स्वप्न रघु सानंद
नोएडा के बाहर कोई भी नरेंद्र भाटी को नहीं जानता, लेकिन अब वह राष्ट्रीय ख्याति (?) का नेता बन गए हैं।
No comments:
Post a Comment