Sunday, 28 July 2019

बवाल में हिंदुस्तान के छायाकार की पिटाई टूटे कैमरे की भरपाई करेगा केस्को


मनीष दुबे, कानपुर: शुक्रवार की देर रात बेकनगंज थाना क्षेत्र के तलाक़ महल इलाके में केबिल बॉक्स में करंट उतर आया था. बॉक्स में करेंट उतरने उतरने की वजह से पूर्व सविंदा गैंगमैन मुन्ने खां की मौके पर ही मौत हो गयी थी। मुन्ने की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने वहाँ पहुँची केस्को टीम को बंधक बनाकर पीटा और खूब बवाल किया। बवाल की सूचना पाकर एसएसपी, एडीएम सिटी सहित कई थानों का फ़ोर्स कंट्रोल करने पहुँचा. बवाल को कवरेज़ करने हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ छायाकार रोहित त्रिवेदी भी पहुँच चुके थे. मौके पर मौजूद बवालियों ने रोहित को घेर कर उसका कैमरा और पैसे लूट लिए. फ़ोटो पत्रकार को जान से मारने की नीयत से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया जिससे रोहित गम्भीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही पत्रकारों में भारी आक्रोश फैल गया कानपुर जर्नलिस्ट क्लब की अगुवाई में सैकड़ों पत्रकारों ने बवालियों पर तत्काल मुकदमा, बवालियों की अविलंब गिरफ्तारी और लूटे गए कैमरे को बरामद करने की मांग के साथको कानपुर पुलिस ऑफिस पहुँचकर SSP अनन्त देव को एक ज्ञापन सौंपा. एसएसपी ने कानपुर जर्नलिस्ट क्लब की सभी मांगो को मानते हुए तत्काल बेकनगंज थाना प्रभारी को एफआइआर दर्ज कर बवालियों को चिन्हित करके गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. एसएसपी ने पत्रकारों को अवगत कराया कि कल की इस घटना को लेकर आज पुलिस, प्रशासन केस्को और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी जिसमे एक लोकल विधायक भी शामिल हुए थे. वरिष्ठ छायाकार रोहित के लूटे गए कैमरे की चर्चा हुई थी. वार्ता में तय हुआ कि रोहित के टूटे कैमरे की भरपाई केस्को द्वारा की जाएगी. एसएसपी द्वारा जर्नलिस्ट क्लब के प्रतिनिधि मंडल को हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया. जर्नलिस्ट क्लब द्वारा जल्द दोषियों की गिरफ्तारी ना होने पर सड़क से आंदोलन की शुरुआत की बात कही गई है. तो वही कल कानपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भी उक्त घटना को दुःखद बताते हुए शहर के आईजी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर रोष व्यक्त किया है तथा जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है.

No comments:

Post a Comment