Monday, 28 March 2022

अश्लील चैट में दरोगा जी ने खोया आपा तो महिला ने रिकॉर्ड कर किया Viral, निलंबित किये गए

द बालक: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक वीडियो चैट वायरल हुई है। यह वीडियो चैट एक थाने के दरोगा की है। इस क्लिप के वायरल होने के बाद जमकर हंगामा मचा। इतना कि थाने का हर मुलाजिम एक दूसरे को कनखियों से देख रहा था। मसला घटा बदायूं के उघैती थानाध्यक्ष महोदय के साथ। जब उनकी एक महिला के साथ की जा रही अश्लील चैट वायरल हो गई। फिलहाल इनपुट के आधार पर निलंबित किये जा चुके हैं।   जानकारी के मुताबिक, बदायूं के उघैती थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा को शनिवार देर रात एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने निलंबित कर दिया। राणा को निलंबित करने की वजह बताई गई, एक वीडियो चैट। मतलब थानाध्यक्ष की एक वीडियो चौट वायरल हो गई थी। जो बेहद अश्लील थी। इनपुट है कि इस चैट में थानाध्यक्ष एक महिला के साथ अश्लील बातें करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी महिला अश्लीलता परोस रही थी। लेकिन अब थानाध्यक्ष महोदय लुत्फ उठाते रंगे हाथ पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रंगीनियत में खोए थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का महिला ने स्क्रीन रिकॉर्डर के जरिए यह वीडियो बना लिया और किसी तरह थानाध्यक्ष के ही किसी नजदीकी तक यह वीडियो पहुंचा कर वायरल भी करवा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा से मामले की जांच कराई और रिपोर्ट मांगी। सीओ बिल्सी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले को प्रथम दृष्टया सही बताया गया। इसके बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर अपने पीआरओ राजीव कुमार तोमर को उघैती का नया थानाध्यक्ष बनाया है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि अश्लील वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

No comments:

Post a Comment