Thursday, 5 May 2022
कानपुर पुलिस ने फिर गाड़े झंडे
कानपुर पुलिस ने एक बार फिर झंडे गाड़ने वाला काम किया है. वैसे भी इन दिनों यूपी पुलिस को पत्रकारों में क्रिमिनल और गुंडों बदमाशों में संत नजर आ रहा है. नीचे की यह तस्वीर देखिये. इस फोटो के लाल घेरे में जो सख्श नजर आ रहा है वह हिस्ट्रीशीटर इमरान टैंकर है. बगल में मोहतरमा तेज तर्रार DCP साउथ रवीना त्यागी हैं.
दरअसल गुरुवार को अलविदा की नमाज थी. थाना नौबस्ता क्षेत्र में पुलिस के पैदल मार्च में अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे अपराधी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. इससे पहले भी यह अपराधी पुलिस के साथ वायरल होता रहा है. कानपुर पुलिस की कई बार किरकिरी हुई बावजूद इसके गठबंधन बरकरार है.
दूसरी तस्वीर में टैंकर का क्रिमिनल भी देख लीजिए. तेल माफिया के नाम से मशहूर अपराधी ईमरान टैंकर पर साल 2014 में महाराजपुर के इंडियन ऑयल की कानपुर-बरौनी मुख्य पाइप लाइन से तेल चुराने का मुकदमा दर्ज हुआ था. टैंकरों से तेल चोरी करने के कारण उसके नाम के साथ भी ‘टैंकर’ जुड़ गया.
इमरान पर लोक संपत्ति का नुकसान अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, नौबस्ता थाने में 2016 में मारपीट, धमकी, 2018 में बलवा, छेड़छाड़, मारपीट धमकी और संपत्ति पर कब्जा करना, लूट का प्रयास, गुंडा एक्ट, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा आदि धाराओं में केस दर्ज हैं. लेकिन पुलिस को यह सब अगर दिखे तो कमिश्नरी का भला फायदा क्या होगा?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment