Wednesday, 20 April 2022
जानिए यूपी के किन 4 जिलों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
👉🏽 *_यूपी के चार जिलों में मास्क अनिवार्य, वाराणसी में चाैथी लहर का बढ़ा खतरा_*
_*उत्तर प्रदेश* में कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए एनसीआर के तीन जिलों सहित प्रदेश की राजधानी लखनऊ व कुल चार जिलों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। अब वाराणसी में भी कोरोना की चाैथी लहर का खतरा बढ़ गया है।_
_मास्क की अनिवार्यता के बाद अब *कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आशंका भी बढ़ रही है।* दरअसल उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के केस में लगातार बढ़ोतरी होने से चौथी लहर की आशंका बढ़ती जा रही है। वाराणसी पूर्व में हुए कोरोना मामलों में देश खूब चर्चा में रह चुका है। अब वाराणसी में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा होने लगा है।_
_एनसीआर के जिलों हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में अधिक प्रभाव नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से यहां पर लगातार इन जिलों में स्कूलों से लेकर सामाजिक समारोहों में आने वालों के बीच बढ़ते मामलों को देखते हुए चिंता बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65 तथा गाजियाबाद में 20 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर लखनऊ में दस नए कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार इन क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जा रही है।_
_वाराणसी में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा भी अब देखने को मिल रहा है। लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में एकरसता बनी होने के साथ ही लगातार एक दो या तीन सक्रिय केस बने हुए हैं। अब प्रदेश सरकार की सक्रियता की वजह से कोरोना के चौथी लहर के खतरों में इजाफा साफ नजर आने लगा है। सरकार की पहल को देखते हुए अगर वाराणसी में सक्रिय मामले पांच से और अधिक बढ़ते हैं तो संभावना है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मास्क की अनिवार्यता जैसा फैसला लिया जा सकता है। दरअसल वाराणसी में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर होने से लोगों में लापरवाही भी खूब शुरू हो चुकी है। ऐसे में सक्रिय मामलों में इजाफा होते ही कड़े फैसले वाराणसी के संदर्भ में लिए जा सकते हैं।_
_*वाराणसी में पांच सक्रिय मामले :-* वाराणसी जनपद में रविवार को एक और कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या तीन पहुंच गई तो दूसरी ओर सोमवार को दो नए केस सामने आने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर पांच हो गए हैं। हालांकि, एक मरीज हाेम आइसोलेशन में स्वस्थ भी हो गया। सक्रिय सभी मरीज होम आइसोलशन में ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। तीसरी लहर में अब तक कुल 13521 मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिले में तीसरी लहर में अब तक 619993 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 614893 लोगों की रिपोर्ट भी आ चुकी है। रविवार को भी 2934 लोगों को सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसी दिन 3413 लोगों की रिपोर्ट भी आई, जिसमें एक व्यक्ति कोराेना पाजिटिव पाया गया। इस तरह देखें तो जिले में फिलहाल संक्रमण 0.03 फीसद और रिकवरी रेट 99.88 फीसद है। तीसरी लहर में 13389 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए तो 116 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment