Wednesday, 17 August 2011

धोनी का परिवार भी अन्ना के साथ उतरा

राची। अन्ना हजारे के समर्थन में बुधवार को यहा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के भाई और अन्य परिजन भी सड़क पर उतर आए और जन लोकपाल विधेयक पारित किए जाने की माग की।
महेंद्र सिंह धौनी के पिता पान सिंह ने आज अन्ना हजारे के आदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि देश से भ्रष्टाचार तो मिटना ही चाहिए और यदि इसकी माग अन्ना हजारे कर रहे हैं तो इसमें क्या गलत है।
धौनी के भाई नरेंद्र सिंह धौनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सिविल सोसाइटी के लोगों के माग पत्र पर कल रात हस्ताक्षर किए। उन्होंनें आज पत्रकारों से कहा कि वह और उनका परिवार पूरी तरह अन्ना हजारे के साथ है।
उन्होंनें कहा कि सरकार को तुरन्त देश में जन लोकपाल विधेयक पारित कर इस कानून को लागू करना चाहिए।
नरेंद्र ने कहा कि इस ढंग के कानून से न सिर्फ देश की शासन व्यवस्था बल्कि विभिन्न खेलों में भी व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म होगा।
उधर, अन्ना हजारे के समर्थन में आज लगातार दूसरे दिन भी झारखड की राजधानी राची और अन्य शहरों में जबर्दस्त धरना एवं प्रदर्शन जारी हैं।
राजधानी राची में एक बार फिर से शहीद चौक, कचहरी चौक, बिरसा चौक पर विभिन्न संगठनों के अन्ना समर्थक एकत्रित हुए और उन्होंने अन्ना हजारे के समर्थन में प्रदर्शन किया।
मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सुबह में ही केंद्र सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ रैली निकाली और अन्ना हजारे के समर्थन में प्रदर्शन किया। माकपा ने कहा कि यह अन्ना हजारे ही नहीं सभी लोगों का लोकतात्रिक अधिकार है कि वह अपना विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। माकपा झारखड समेत पूरे देश में काला दिवस मना रही है।
अन्ना की सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला और तिरंगा फहराते हुए शहर की विभिन्न गलियों से गुजरे। सिविल सोसाइटी के सदस्य नारा लगा रहे थे, अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। राची के कुछ विद्यालयों में नन्हे बच्चे अन्ना की वेशभूषा में गाधी टोपी लगाए कक्षा में पहुंचे और अन्ना को अपना समर्थन दिया।
काग्रेस के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का फैसला है इस पर वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं।
झारखड के जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, लोहरदगा, दुमका, पलामू और हजारीबाग जिले से भी अन्ना हजारे के समर्थन में जुलूस निकाले जाने और धरने में आम लोगों के बैठने की सूचना मिली है। जमशेदपुर में सैकड़ों लोगों ने सुबह-सुबह मार्निग वाक छोड़कर अन्ना के समर्थन में जुलूस निकाला और काग्रेस की केंद्र सरकार को भ्रष्ट बताया।

No comments:

Post a Comment