अन्ना हजारे के समर्थन में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंगलवार को क्रांति मार्च निकालने के साथ ही धरने, बैठक व प्रदर्शन के जरिये लोगों ने अन्ना का समर्थन किया। उनकी दिल्ली में गिरफ्तारी का असर मेरठ में भी दिखा, यहां लोगों में खासा रोष फैल गया।
विभिन्न संगठनों ने कमिश्नरी चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई। बच्चा पार्क से कमिश्नरी चौराहे तक क्रांति मार्च निकाला गया। मेरठ नर्सिग होम एसोसिएशन, सुरभि परिवार, पतंजलि, छात्र संगठन, पंजाबी संगठन, विद्यार्थी परिषद व अन्य संगठनों ने सुबह से कमिश्नरी पर धरना दिया। अध्यक्षता अजय गुप्ता व संचालन दिनेश तलवार ने किया। कहा कि बुधवार से कमिश्नरी चौराहे पर सत्याग्रह होगा। ऋषि भाटिया, डा. मेजर अमरीश, डा. एस सूरी, पंकज जौली, लखन तोमर, अंकुर राणा, सलीम पहलवान, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक प्रवीन कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री प्रमोद कुमार ने किया। अन्ना हजारे का समर्थन करते हुए अनशन रोकने की सरकारी कोशिशों को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। 17 व 18 अगस्त को न्यायिक व कार्यालयों के कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। पीके रस्तोगी, वीपी थपलियाल, एके जैन, अरविंद शर्मा, एमएम सिंह, नवेन्दु श्रीवास्तव, केशव बंधु, मीना दीक्षित, आरके सिंह मौजूद रहे।
माधवपुरम व्यापार संघ की ओर से पदयात्रा निकाली गयी। भाजपा मंडल, व्यापार प्रकोष्ठ, राष्ट्रवादी कांग्रेस व लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल आरडीएम होली फ्रैंक न्यूदर्शन एकेडमी व संयुक्त व्यापार संघ का सहयोग रहा। तरुण गोयल, अनिल गुर्जर, हरिओम मित्तल, सतीश, अमित गोयल मौजूद रहे।
ब्रहमपुरी व माधवपुरम वासी दिल्ली गेट स्थित सीओ कार्यालय के सामने सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धरने पर बैठे। सुरेश जैन रितुराज, सत्यबंधु गुप्ता, अतुल ने अन्ना की गिरफ्तारी पर रोष जताया। विपिन जिंदल, राजकुमार मांगलिक, चंद्रभान दिनकर, हरवीर सिंह सुमन, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब मेरठ कैंट की ओर से होटल डीरोज से हनुमान चौक तक हाथों में झंडे, बैनर व अन्ना की तस्वीर के साथ जुलूस निकाला। राकेश बाटला, डा. ब्रजभूषण, सीएल रामदास, रामबाबू, एससी भाटिया, पीएल छाबड़ा, आरसी दुबलिश, अनिल हरकेश तरुण, गीता रस्तोगी, ईशा शर्मा ने अन्ना की गिरफ्तारी की निंदा की। भाजयुमो के कमल दत्त शर्मा, संजय गोस्वामी, संदीप गोयल, मनोज गोयल आदि ने बुढ़ाना गेट से बच्चा पार्क तक जुलूस निकाला। परतापुर आईएमए हाल में इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्यूफैक्चरर्स एसो. के सदस्यों की बैठक हुई स्वतंत्रता सेनानी हेमंत कुमार ने गिरफ्तारी का विरोध कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के शिवानंद शर्मा, पतंजलि योग समिति के सुरेंद्र नाथ अवस्थी, जनहित जागरण मंच के कपिल राज, ठा. हरि सिंह, एएन कंस्लटेंसी सर्विस के अरुण कुमार जैन, नागरिक समिति शास्त्रीनगर के सत्यपाल बख्शी, शीलचंद कौशिक, कैप्टेन सुरजीत सिंह, श्री परमधाम न्यास के नीरज, महेंद्र, नवीन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नौशाद अहमद, डा. अंसार खान, सरवर आलम, भाजपा समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अश्रि्वनी कांबोज, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जयप्रकाश प्रेमदेव ने निंदा की।
मोमबत्ती की रोशनी में आरती
मेरठ : मंशा देवी मंदिर व पूरी सड़क पर रात आठ से नौ बजे तक अन्ना हजारे के समर्थन में रात लाइट बंद रखी गयी। पुजारी भगवत गिरी व अनिल गिरी ने मोमबत्ती की रोशनी में आरती की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment