Tuesday, 23 July 2013

मैच फिक्सिंग सिंडिकेट का सरगना है दाउद: दिल्ली पुलिस कमिश्नर


MANISH DUBEY नई दिल्‍ली। at news war media -
मैच फिक्सिंग के तेरह साल पुराने मामले में दिल्‍ली पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका कप्‍तान हंसी क्रोनिए और दो बुकीज के खिलाफ यहां की एक अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया है। वहीं आईपीएल-6 के स्‍पॉट फिक्सिंग के मामले में दिल्‍ली पुलिस जल्‍द ही आरोप-पत्र दाखिल करेंगी। यह बात दिल्‍ली पुलिस कमीश्‍नर नीरज कुमार ने कही है। उन्‍होंने कहा है कि इस हफ्ते के भीतर नहीं तो 31 जुलाई को मेरी रिटायरमेंट से पहले आईपीएल-6 मामले में भी आरोप-पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। आईपीएल-6 में राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाड़ी श्रीसंथ, अंजित चंदेला, अंकित चाव्‍हाण के अलावा कई बुकियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल होगा। इतना ही नहीं दाउद इ्ब्राहिम को भी आईपीएल-6 के मैच फिक्सिंग के मामले में आरोपी बनाया जाएगा। नीरज कुमार का कहना था कि दाऊद इब्राहिम कराची में ही छुपा बैठा है और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध होने की वजह से यात्राएं नहीं करता है। (मैच फिक्सिंग से अधिक स्पॉट फिक्सिंग) दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर ने एक न्‍यूज चैनल से बात करते हुए बताया है कि दाउद इब्राहिम इस वक्‍त कराची में है। उन्‍होंने कहा है कि खुफिया विभाग से हमें जानकारी मिली है, दुबंई के जिस नंबर से फोन किया गया था वह दाउद का था। इतना ही नहीं खुफिया विभाग से हमें मिली जानकारी के आधार पर हम स्‍पॉट फिक्सिंग के मामले में अदालत में यह बात साबित कर देंगे कि फोन रिकार्ड में आवाज दाउद इब्राहिम की ही है। हंसी क्रोनिए की वर्ष 2002 में एक विमान दुर्घटना के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने फरार चल रहे एक बुकी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की योजना बना रही है। मैच फिक्सिंग के इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के किसी भी खिलाड़ी को आरोपी नहीं बनाया है। दिल्‍ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोप-पत्र में कहा गया है कि मार्च 2000 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच फिक्स था। इसके साक्ष्‍य के रूप में दिल्‍ली पुलिस ने हंसी क्रोनिए और लंदन के एक बुकी संजीव चावला की फोन पर हुई बातचीत को अदालत में पेश किया है। इतना ही नहीं दिल्‍ली पुलिस के पास क्रोनिए का इकबालिया बयान भी मौजूद है, जिसमें उसने जांच कमीशन के दौरान यह बात कबूल की थी कि 15000 डॉलर के लिए उसने मौसम की रिपोर्ट को लीक किया था। इसके बाद बोर्ड अफ्रीका ने हंसी क्रोनिए पर क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

No comments:

Post a Comment