Monday, 22 July 2013

अनुपम खेर: सबसे सही चीज?

अनुपम खेर at news war media
हर गलत काम को करने के पीछे यह ईमानदार भरोसा होता है कि करने के लिए सबसे सही चीज यही है। 19 जुलाई, 2013 2014 के आम चुनाव में लोगों को बेवकूफ बनाना मुश्किल है। चुनाव सांप्रदायिकता बनाम सेक्युलर नहीं होगा। इलेक्शन साख बनाम विश्वासघात होने वाला है। 15 जुलाई, 2013 अब टीवी पर उत्तराखंड की तबाही की तस्वीरें नहीं दिखाई दे रहीं, इसका मतलब यह नहीं कि त्रासदी खत्म हो गई है। मैंने हेल्पलाइन नंबर्स डायल किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 12 जुलाई, 2013 'भाग मिल्खा भाग' देखी। बहुत अच्छी फिल्म। हर डिपार्टमेंट बढ़िया है और मिल्खा के किरदार में फरहान अख्तर बेहद ही शानदार हैं। जय हो। 9 जुलाई 2013 राजनैतिक फायदे के लिए अगर कोई भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है तो उसे जीवनभर के लिए किसी अनजान जगह पर छुट्टियां मनाने के लिए भेज देना चाहिए। :) 9 जुलाई 2013 मेरे प्रड्यूसर सुधाकर बोकाडे के अचानक निधन की खबर से मैं हैरान हूं। मुझे इसका बहुत दुख है। हमें 13 से शूटिंग शुरू करनी थी। वह बहुत अच्छे इंसान थे। RIP 08 जुलाई, 2013 ऐसी शांति, जो दिल से न आकर डर से आती हो, असल में शांति नहीं होती। 03 जुलाई, 2013 'व्यवहार ऐसा आईना है, जिसमें हर कोई अपनी इमेज देखता है।' :) 01 जुलाई, 2013 'संवेदना की बूंद ही आंसू बनकर छलकती है।':) 29 जून, 2013 जब आप किसी की मदद करते हैं तो दोनों हाथों से करिए ("जब आप दाएं हाथ से चैरिटी करते हैं तो बाएं को पता नहीं चलना चाहिए" का जवाब देते हुए।) 27 जून 2013 अगर किसी भी दूसरे हालात में यह हुआ होता तो दो नेताओं को लड़ते देखना दिलचस्प होता, मगर आज यह शर्मनाक है। 26 जून 2013 मेरे कुछ ट्वीट्स को कुछ लोग जिस तरह से घुमा देते हैं, यह देखकर मैं हैरान हूं। मुझे अगर कुछ कहना होगा तो मैं सीधे-सीधे कह दूंगा। सो, निश्चिंत रहें और कहें जय हो :-) 25 जून 2013 कोई जीत तेरे नाम की दर्ज तब होगी, जब तू कभी कोई जंग लड़ा होगा... 24 जून 2013 कौन हैं ये लोग जो सोचते हैं कि उनको कम्युनलिजम और सेक्युलरिजम का सर्टिफिकेट बांटने का ठेका मिला हुआ है? जिनके खुद के घर शीशे के...:) 23 जून,2013 10 9 8 7 6 5 4 3 2 1...कभी-कभी अपने आप को शांत करने का बेहतरीन तरीका। जय हो...:) 19 जून, 2013 उत्तर भारत में बाढ़ के कहर की चपेट में आए सभी लोगों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। टीवी पर दिखाई दे रही तस्वीरें भयावह हैं। ईश्वर उनके साथ रहे। 18 जून, 2013 हमारे समय की एक बड़ी कमजोरी यह है कि हम अपनी जरूरतों और लालच में फर्क नहीं कर पा रहे हैं। 14 जून 2013 'कोई व्यक्ति तब तक गरीब नहीं होता जब तक कि वह हंस सकता है।'शायद इसीलिए बरसों हमारे परिवार को पता नहीं चला कि हम गरीब थे। :-) 7 जून 2013 'एक खुदकुशी ले लेती है कई जिंदगियां' 4 जून 2013 ऋतुपर्णो घोष की अचानक मौत से काफी गहरा सदमा लगा है और दुख हुआ है। उन्होंने फिल्म बरीवाली निर्देशित की थी जो बतौर निर्माता मेरी पहली फिल्म थी। उनके साथ मेरी कई अद्भुत यादें जुड़ी हैं। 29 मई 2013 मेरा कजिन रमेश खेर यह फैमिली ऐल्बम लाया जिसमें मैंने यह पुरानी तस्वीर पाई सबसे गॉरजस कपल की। मेरे पैरंट्स। :-) (तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें) 29 मई 2013 छत्तीसगढ़ में माइंडलेस तरीके से कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं, सुरक्षा कर्मियों और मासूम लोगों को मारने की घटना दुखद, चौंकाने वाली और भयावह है। 26 मई 2013 "आपको क्या करने का राइट है और क्या करना राइट है के बीच अंतर कर पाना ही एथिक्स है।" :) 24 मई 2013 "केवल उससे ही कोई गलती नहीं होती जो कुछ नहीं करता।" :) 22 मई 2013 "'पुराने दिन' कभी लौट कर नहीं आते। अगर कुछ वापस आता है तो वह एक नई सुबह है जो साल के हर दिन आती है और वह बेहतर होती है।" :) 20 मई 2013 असफलता हमारे आलस की इकलौती सजा नहीं है। बल्कि, दूसरों की सफलता भी हमारे लिए सजा ही है। 17 मई 2013 आईपीएल एक प्रायोजित गेम शो है जहां खिलाड़ियों को एक निश्चित कीमत पर खरीदा जाता है और एक-दूसरे संग खिलाया जाता है। ऐसे खेल में #कुछ भी हो सकता है।:) 16 मई 2013 "झूठ कायरता है, सत्य साहस है।" :) 16 मई 2013 'आदतों' पर अगर काबू न किया जाए तो वह जल्द ही 'जरूरत' बन जाती हैं। :) 13 मई 2013 बेसब्री आजादी का प्रतीक है, बंधन का नहीं। 10 मई, 2013 प्रिय पिताजी। 15 महीने से हम वैसे ही जीने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे आप जीते थे...उसी उत्साह के साथ। लेकिन आपकी बहुत याद आ रही है और आपके सेंस ऑफ ह्यूमर की भी। तस्वीरः 10 मई, 2013 किसी देश का नागरिक होने के नाते हम उसका पक्ष जरूर लेते हैं और पक्ष लेना सही भी है। लेकिन, इंसानियत ने नाते देखें तो सनाउल्ला की मौत सरबजीत की मौत की तरह ही दुःखद रही। RIP 9 मई, 2013 रिश्वत ज्यादातर बगैर दस्तक दिए आ जाती है। :-) 5 मई 2013 'लोकप्रियता तब मिलती है जब आप खुद को लोगों द्वारा बोर किए जाने की इजाजत देते हैं, वह भी इंजॉय करने का नाटक करते हुए।' :-) कैरोल न्यूलिन 3 मई 2013 मैं आज के सूर्यास्त की यह तस्वीर (तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें) सरबजीत को समर्पित करता हूं। आशा है कल का सूरज उनके परिवार को दुखों से उबरने की शक्ति देगा। 02 मई, 2013 "सोचें खुद को बदलना कितना मुश्किल है और आप समझ जाएंगे कि दूसरे को बदलना कितना मुश्किल है। इसलिए शुरुआत स्वयं से कीजिए ":) 29 अप्रैल, 2013 अगर आप ऐसे पुरुष हैं जो महिलाओं की, उनके अधिकारों की, उनकी गरिमा की, उनके शरीर की, उनकी जिंदगी की इज्जत करते हैं तो आप 'मर्द' हैं :) 26 अप्रैल 2013 जैसे-जैसे लोगों में सहनशीलता और उदासीनता बढ़ती है, वैसे-वैसे अधिकारियों में बुराइयां भी बढ़ती जाती हैं। 20 अप्रैल, 2013 मेरा प्रार्थना में यकीन है। अव्यवस्था और निराशा के मौजूदा माहौल में शक्ति पाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। 19 अप्रैल 2013 भगवान आपकी समस्याओं को हल कर देते हैं तो आप भगवान की क्षमता में यकीन करने लगते हैं... अगर भगवान आपकी समस्या हल नहीं करें तो इसका मतलब है भगवान आपकी क्षमता में यकीन करने लगे हैं..:-) 17 अप्रैल 2013 जब लोग बिना किसी वजह के आपको पसंद नहीं करते हैं तो इसका मतलब है कि वो आपकी हिम्मत को पसंद नहीं करते हैं। उनके लिए खुद को खुश रखने का एकमात्र तरीका है दूसरे की आलोचना करना। 14 अप्रैल 2013 जिम ऑब्जर्वेशन: जिन लोगों की मसल्स और सिक्स पैक्स होते हैं वो ज्यादातर क्रोधी और नाखुश नज़र आते हैं। जबकि जिन लोगों की मसल्स नहीं होतीं वे अक्सर मुस्कुराते और खुश नज़र आते हैं। 13 अप्रैल 2013 इस बात पर गदगद हूं कि आखिर प्राण साहब को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला। सर,अपने मन में तो मैं आपको 20 साल पहले ही बधाई दे चुका हूं :-) 12 अप्रैल 2013 जब मोबाइल नहीं हुआ करते थे तब ऐक्टर्स बैठकर आपस में बातें करते थे। बहरहाल, इस तस्वीर में जरा ऐक्टर्स की पहचान करें :) 11 अप्रैल 2013 हंसी नहीं तो लाइफ नहीं। यह हमारे सफर के हरेक पल को सचमुच बना आनंदमय देती है। जॉनी लीवर कमाल के हैं। (तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें) 7 अप्रैल 2013 'चढ़ा हुआ था जो पानी, वह सब उतर आया मैं अपनी प्यास समदंर के मुंह पे मार आया' उम्मीद है कि ठाणे बिल्डिंग हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द सजा मिलेगी। मरने वालों की संख्या सिर्फ आंकड़े नहीं हैं। इसका मतलब है कि लोगों ने अपनों को खोया है। 6 अप्रैल, 2013 'कभी-कभी कोई एक अच्छा शब्द आपके दिल को हफ्ते भर के लिए तरो-ताजा कर देता है।':-) 2 अप्रैल 2013 डियर केजरीवाल, ऐसे बहुत से लोग हैं जो चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें और उनके अधिकारों के लिए लड़ें। प्लीज अपना अनसन तोड़ दें और आंदोलन जारी रखें। 1 अप्रैल 2013 अगर उम्र बढ़ने से समझदारी आती तो कोई बूढ़ा मूर्ख न होता। हैपी फूल्स डे :) 01 मार्च 2013 कभी-कभी बेवकूफी का कोई शुरुआती बिंदु होना जरूरी नहीं होता। यह अपने चरम रूप में ही सामने आए यह भी हो सकता है। :-) 29 मार्च 2013 आज के माहौल में, सरकार को विपक्ष से ज्यादा सहयोगी दलों के बारे में चिंता करनी चाहिए। ये वही हैं जो हाथ मोड़ लेंगे और देश को नुकसान पहुंचाएंगे। 20 मार्च 2013 If only, ये दोनों दुनिया के सबसे दुखद शब्द हैं। 16 मार्च 2013 कुछ तस्वीरें ऐसी बातें कह जाती हैं जो हजारो शब्द नहीं कह पाते। ऐसी ही एक तस्वीर शेयर कर रहा हूं :-) (तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें।) 15 मार्च 2013 आप एक मूर्ख को पढ़ा-लिखा सकते हैं, लेकिन आप उसे सोचना नहीं सिखा सकते। 13 मार्च 2013 साफ अंतःकरण का मतलब आम तौर पर होता है खराब याददाश्त। :-) 10 मार्च 2013 आप वही बने रहें जो आप हैं और वही कहें जैसा आप महसूस करते हैं। क्योंकि जिन्हें बुरा लगता है उनकी कोई अहमियत नहीं और जिनकी अहमियत है वे बुरा नहीं मानते। 09 मार्च 2013 बुरी लतें आरामदायक बेड की तरह होती हैं, उसमें पड़ना तो आसान होता है, लेकिन उससे बाहर निकलना मुश्किल। 06 मार्च 2013 अपने उत्साह की ट्रेन को स्टेशन से इतनी भी तेज न दौड़ाएं कि लोग उस पर चढ़ ही न सकें। 15 फरवरी 2013 कभी-कभी आपके साथ जो चीजें घटित होती है,उसमें भाग्य नहीं होता है बल्कि आपके साथ जो चीजें नहीं घटित होतीं उनमें होता है-:) नीरज पाण्डेय 14 जनवरी 2013 'जो चीज़ें बेशकीमती होती हैं, कई बार बलिदान देने पर ही उन्हें बचाया जा सकता है।' :) 12 जनवरी 2013 दुनिया में सिर्फ दो तरह के मर्द होते हैं,एक गंजे और दूसरे भविष्य के गंजे। 09 जनवरी 2013 मच्योरिटी के लिए उम्र की काफी ऊंची कीमत देनी पड़ती है। :-) 8 जनवरी 2013 यकीन नहीं होता। असल में यकीन होता है। हद है। "दिल्ली गैंगरेपः चार्जशीट में मर्डर चार्ज का जिक्र करना भूली पुलिस... 5 जनवरी 2013 गैंग रेप पीड़ित का गोपनीय तरीके से किया गया अंतिम संस्कार क्यों मुझे परेशान कर रहा है? मैं उसकी पहचान जानना चाहता हूं। वह काल्पनिक नहीं है। भारत को उसका असली नाम जानने की जरूरत है। 30 दिसंबर 2012 कभी-कभी अक्ल बादाम खाने से नहीं, धोखा खाने से आती है। :) 28 दिसंबर 2012 अगर आप पीएम होते, तो आपकी शुरुआती लाइनें क्या होतीं? मेरी होतीं, 'मैं अपने देशवासियों से माफी चाहता हूं। मुझे आपको पहले ही संबोधित करना चाहिए था।' :) 24 दिसंबर 2012 भारत का भविष्य महान है। शुक्रिया इन युवाओं को, आप इन्हें मूर्ख नहीं बना सकते। न इन्हें हराया जा सकता है, न इन्हें डराया जा सकता है। जय हो... 23 दिसंबर 2012 यह मेरी महज कल्पना है या फिर वाकई दिल्ली गैंगरेप मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अधिकारियों का रवैया बेहद असंवेदनशील और लापरवाह था? 21 दिसंबर 2012 जो चोर पकड़े नहीं गए वे राजा हैं। :-) 16 दिसंबर 2012 कैप्टन सौरभ कालिया के पिता का टीवी पर इंटरव्यू देखा, तो बहुत दुख हुआ और गुस्सा भी आया। हर भारतीय को उनके लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। कृपया उन तक पहुंचने में मेरी मदद करें। 15 दिसंबर 2012 दोपहर तक बिक गया बाजार का हर एक झूठ... और मैं एक सच लेकर शाम तक बैठा रहा! :) 15 दिसंबर 2012 कुछ लोग इतने गरीब होते हैं... उनके पास सिर्फ पैसा होता है। :-) 11 दिसंबर 2012 राजनीति गरीबों से वोट हासिल करने और अमीरों के पैसों से अभियान चलाने की एक सभ्य कला है, जो दोनों को एक-दूसरे से बचाए रखने के वादे के साथ की जाती है। 07 दिसंबर 2012 उम्र आपको प्यार करने से नहीं रोकती, लेकिन प्यार कुछ हद तक आपको उम्र से बचाकर रखता है। :) -अनायस निन 06 दिसंबर 2012 मुझे बीते इतिहास से ज्यादा भविष्य के सपने पसंद हैं। :) - थॉमस जेफरसन 01 दिसंबर 2012 अपराधबोध उस चीज़ का खेद है जो हमने किया। खेद उस चीज़ का अपराधबोध है जो हमने नहीं किया। 16 नवंबर 2012 जो कुछ मैंने पढ़ा है, अगर सचमुच वही कहा है तो गिरीश कर्नाड बहुत कुछ सुनने वाले हैं, सिर्फ बंगालियों से नहीं। और ठीक ही सुनेंगे :-) (कर्नाड द्वारा टैगोर को दूसरे दर्जे का नाटककार बताए जाने की खबर पर) 9 नवंबर 2012 खुशियों का मतलब यह नहीं कि हमें बदलने की जरूरत नहीं। ये यह महसूस कराने के लिए होती हैं कि हम बदल सकते हैं। :) 8 नवंबर 2012 यह बताते हुए खुशी हो रही है। 'हॉलिवुड रिपोर्टर' ने अपने नवीनतम अंक में मुझे एशिया के पांच बेहतरीन ऐक्टर्स में शुमार किया है। मैं एकमात्र भारतीय हूं। जय हो। 4 नवंबर 2012 बदलाव जीवन की प्रकृति है, लेकिन चुनौती जीवन का उद्देश्य है। हमें बदलाव को चुनौती देनी है न कि चुनौतियों को बदलते रहना है। 3 नवंबर 2012 'अगर आप अपने दिल के सहारे प्यार में पूरी तरह डूब नहीं सकते तो प्यार के मोर्चे पर हार मानने की बजाय किसी और के दिल का सहारा लीजिए।' :-) 29 अक्टूबर 2012 कभी-कभी अति आचार भी अत्याचार हो जाता है। :-) 27 अक्टूबर 2012 'एक पल बस एक सेकंड ठहरता है, पर यादें हमेशा बनी रहती हैं।' :-) 26 अक्टूबर 2012 अगर कोई कहता है कि उसकी रुचि पॉलिटिक्स में नहीं है, तो यह उसी तरह है जैसे कोई डूबते हुए कहे कि उसकी रुचि पानी में नहीं है। :) 23 अक्टूबर 2012 यह काम तो मुश्किल है, मगर फिर भी किया कर। दुनिया से मिले वक्त, तो खुद से भी मिला कर। :) 21 अक्टूबर 2012 परों को खोल, जमाना उड़ान देखता है। जमीन पर बैठ के क्या आसमान देखता है। :-) 21 अक्टूबर 2012 हर घड़ी चश्मे खरीदार में रहने के लिए कुछ हुनर चाहिए बाजार में रहने के लिए अब तो बदनामी का शोहरत से वो रिश्ता है, कि लोग नंगे हो जाते हैं अखबार में रहने के लिए। :-) 20 अक्टूबर 2012 जय हो:)... नितिन गडकरी को पसीना आ रहा है? 17 अक्टूबर 2012 मैंने अपने ड्राइवर से पूछा, 'तुम्हें देर क्यों हुई?' ड्राइवर बोला, 'सर, साइकल से आया।' मैंने पूछा, 'मोटर साइकल को क्या हुआ?' उसने जवाब दिया, 'सर, उसे अब घर पर ही रखा है शोपीस की तरह।' :) 14 अक्टूबर 2012 'बच्चे खूब समझते हैं कि कब लिविंग रूम में गेस्ट हैं - वे पिता के जोक्स पर मां को हंसते सुन लेते हैं।' :-) 13 अक्टूबर 2012 एक देशभक्त को हमेशा अपनी सरकार के आगे अपने देश का बचाव करना चाहिए। Edward Abbey 09 अक्टूबर,2012 जब भी मैं कोई अब्यूसिव ट्वीट देखता हूं तो मुस्कुराते हुए सोचता हूं कि गाली देकर भी वह शख्स बेटर फील नहीं कर रहा होगा, पर मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। :-) 7 अक्टूबर 2012 कभी-कभार रोना दिल के लिए अच्छा होता है। कभी-कभी आंसू वे शब्द बन जाते हैं, जिन्हें हमारा दिल बयां नहीं कर पाता। :) 03 अक्टूबर 2012

No comments:

Post a Comment