Monday, 22 July 2013

तसलीमा नसरीनः संस्कृत मरी क्योंकि...

<तसलीमा नसरीनः>at news war media
संस्कृत भाषा के मरने का कारण अंग्रेजी नहीं। संस्कृत इसलिए मरी क्योंकि यह रईसों की भाषा है, बोलचाल में इस भाषा का प्रयोग नहीं किया जा सकता। इसके मरने का कारण सामाजिक और राजनैतिक बदलाव भी हैं। 20 जुलाई, 2013 क्या जन्नत में खुदा कंप्यूटर और इंटरनेट मुहैया कराएगा? अगर नहीं, तो मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है वहां जाने में। और हां, शराब वहां किस तरह की मिलेगी? अगर बोरडॉ नहीं तो बाई-बाई! 18 जुलाई 2013 आप नारीद्वेषी समाज में बड़े हुए हैं। बहुत संभव है कि आप नारीवादी नहीं बल्कि नारीद्वेषी हों। 17 जुलाई 2013 अलविदा टेलिग्राम। फिर लिफाफे के पत्रों को अलविदा, पोस्ट ऑफिस को अलविदा, अच्छे दिनों को अलविदा, बचपन को अलविदा, खुशियों को अलविदा। 15 जुलाई, 2013 भारत में किसके साथ समय बिताती थी मैं? मछलीवाला, सब्जीवाला, फ्रूट्सवाला, पेपरवाला, ऑटोवाला, नौकरानी, चौकीदार, भिखारी, कुत्ते, बिल्ली, बंदर। 7 जून 2013 आउटलुक के लिए स्नोडेन पर आर्टिकल लिखा। मैंने यूरोप की आलोचना की। आउटलुक ने मेरे लेख को एडिट किया, हेडलाइन दी। अब ऐसा लगता है जैसे मैंने भारत की आलोचना की। 6 जून 2013 'फाउंडिंग फादर्स' बहुत अजीब लगता है। कभी 'फाउंडिंग मदर्स' नहीं सुना! आप उन्हें सिर्फ फाउंडर्स क्यों नहीं कहते? 4 जुलाई 2013 राज्य को लोकतंत्र, मानवाधिकार और कानून के शासन पर आधारित होना चाहिए। सार्वजनिक नीतियां तर्क के आधार पर बनाई जानी चाहिए न कि धार्मिक विश्वासों के आधार पर। 30 जून 2013 'महान लोग हमें महान नजर आ रहे हैं क्योंकि हम अपने घुटनों पर हैं। आओ उठें।'-जिम लार्किन 29 जून, 2013 अगर मंगल ग्रह पर कुछ पाया जाता है तो मुसलमान कहेंगे कि उस पर अल्लाह लिखा हुआ है, और हिंदू दावा करेंगे कि वह कुछ और नहीं एक हिंदू मंदिर के अवशेष हैं। 27 जून, 2013 बेवकूफ महिलाएं हमेशा आगे आ जाती हैं बदतमीज मर्दों के बचाव में। या यह सिर्फ पैसों का मामला होता है? 23 जून 2013 अगर ईश्वर असहाय नहीं होता तो उसे हमारी तारीफों की जरूरत नहीं होती। (इस ट्वीट के जवाब में, 'केदारनाथ में ईश्वर भी असहाय हैं। मंदिर में भी श्रद्धालु मारे गए।') 20 जून 2013 रेप विक्टिम को 'साधारण' कपड़े न पहनने का उलाहना देना ठीक वैसा ही है जैसे आतंक के शिकार लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट न पहनने पर दोष देना। 12 जून, 2013 मन्ना डे और मंडेला दोनों 94 साल के हैं। दोनों हॉस्पिटलाइज हैं। दोनों को लंग इन्फेक्शन है। दोनों की हालत नाजुक है। मैं उन दोनों से प्यार करती हूं। 9 जून 2013 'हमारे पितर हमारे लिए तब तक नहीं मरते, जब तक कि हम उन्हें भुला न दें।'- जॉर्ज इलियट 30 मई 2013 धर्म को सबकुछ नष्ट न करने दें। पूरी कोशिश करें कि जो कुछ बच सके, बच जाए। अपना राज्य, समाज, कानून, जिंदगी। बेहतर होगा इसे आप लोगों के दिमाग से बाहर रखें। 28 मई 2013 लोग मरना क्यों नहीं चाहते हैं जबकि उन्हें पता होता है कि अलौकिक जीवन लौकिक जीवन से बेहतर है और यहां तक कि मरने के बाद उन्हें भगवान से मिलने का एक मौका मिल सकता है। 26 मई 2013 सेक्स की इच्छा में कुछ भी गलत या बुरा नहीं है। यह सहज, स्वाभाविक है। पितृसत्तात्मक समाज पुरुषों को इस लायक नहीं बनाता कि वे महिलाओं और बच्चों की इज्जत कर सकें। 20 मई 2013 बीफ या पोर्क खाने से कोई हिंदू या मुस्लिम प्रगतिशील नहीं होता। नास्तिक भी गालियां देने वाले, महिलाओं से नफरत करने वाले हो सकते हैं। 18 मई 2013 सरबजीत और सनाउल्लाह की मौत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत-पाक विभाजन गलत और आधारहीन था। भारत और पाकिस्तान आज भी एक जात, एक खून हैं! 9 मई, 2013 कभी-कभी मुझे लगता है कि हम सब अलग-अलग देशों में नहीं, गुफाओं में रहते हैं।7 मई 2013 चर्च, मस्जिद, सिनेगॉग आदि संग्रहालय बन जाएंगे। हमारे पर पर पर पर पोते-पोतियां इन देवालयों में जाएंगे और कहेंगे 'आह! अज्ञानता के दिन!' 5 मई, 2013 मैं गूगल में विश्वास करती हूं क्योंकि जब भी मैं गूगल से कोई सवाल करती हूं, गूगल जवाब देता है। शुक्र है! गूगल मूर्ख भगवान की तरह नहीं है। 4 मई, 2013 नो मैन्स लैंड मतलब वह जगह जहां किसी का कब्जा न हो। नो वुमन्स लैंड मतलब वह जगह जिस पर मर्दों का कब्जा हो। 3 मई 2013 चिट फंड से कुणाल घोष को 60 लाख रुपये महीना मिले और वह कह रहा है कि वह दोषी नहीं है? क्या बकवास है। 30 अप्रैल 2013 डॉक्टर के रूप में हॉस्पिटल में रहना बेहद पसंद है, मरीज के रूप में वहां जाना सख्त नापसंद है। 29 अप्रैल 2013 कई लोग नियम, कानून, पाबंदियां और सख्ती का आनंद लेते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि आज वे जितना ज्यादा दर्द सहेंगे कल उनको उतने ही बढ़िया प्रतिफल मिलेंगे। 27 अप्रैल, 2013 मानव जाति खून चूस लेती है। काश मैं अपने आप को किसी और प्रजाति में तब्दील कर पाती। 26 अप्रैल, 2013 इंटरनेट पर सक्रिय मुस्लिम्स भी वैसे ही हैं जैसे कि इंटरनेट पर सक्रिय हिन्दू। 25 अप्रैल, 2013 कई युवा भारतीय मानते हैं कि 'सेक्युलर' का मतलब होता है इस्लाम को मानने या समर्थन करने वाला। वे लोग इतने आलसी हैं कि गूगल पर सर्च तक नहीं कर सकते। 22 अप्रैल, 2013 इसमें कोई शक नहीं कि वे लोग सामान्य लोगों से कम बुद्धिमान हैं जिनकी ट्विटर प्रोफाइल तस्वीर राष्ट्रीय झंडा है। किसी ने इस बात पर गौर किया है? 19 अप्रैल, 2013 आखिरकार, स्त्रियों के प्रति द्वेष से भरी इस दुनिया में पुरुषों को भी सेक्स की वस्तु की तरह ट्रीट किया जाने लगा है। 18 अप्रैल 2013 क्या? असली मर्द रेप नहीं करते? तो क्या वे नकली हैं? वे सब असली है। वे काम पर जाते हैं, वापस घर लौटते हैं। उनके माता, पिता, भाई, बहन, बच्चे... सब होते हैं। 17 अप्रैल 2013 चलो अच्छा है कि सिर्फ एक प्रजाति ही काल्पनिक ईश्वरों की पूजा करती है। अगर करोड़ों और प्रजातियां ऐसा ही करतीं तो तबाही मच जाती। 17 अप्रैल 2013 हिंसा की हर वारदात, हर बम ब्लास्ट पर आंखें नम होनी चाहिए। लेकिन आप तो गोरों की मौत पर रोते हैं, अश्वेत लोगों की मौत पर आंसू नहीं बहाते। 16 अप्रैल 2013 बुरे लोगों के पास अंतरात्मा नहीं होती। उन्हें अच्छा बनने के लिए ईश्वर की जरूरत होती है। मैं अच्छे और बुरे का फर्क समझती हूं। मुझे अच्छा बनने के लिए किसी ईश्वर की जरूरत नहीं है। आपको? 13 अप्रैल 2013 वे कहते हैं 'पश्चिम बुरा है'। लेकिन, जब वे रेप करते हैं तो अपने अपराध के बचाव में कहते हैं,'पश्चिम में भी रेप होता है।' 10 अप्रैल 2013 ईजिप्ट में मुस्लिम और क्रिस्चन लड़ते हैं। बर्मा में मुस्लिम और बौद्ध लड़ते हैं। बांग्लादेश में मुस्लिम कट्टरपंथी लड़ते हैं। हर जगह लड़ कौन रहा है? मुस्लिम। 8 अप्रैल, 2013 आप क्यों ऐसा समझते हैं कि मूर्खतापूर्ण मिथकों पर टिकी मूर्खतापूर्ण आस्था से जुड़ी आपकी मूर्खतापूर्ण भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जानी चाहिए? आखिर आप अपने आपको समझते क्या हैं? 6 अप्रैल 2013 दुनिया में तीन सबसे अमीर आदमियों के पास 48 सबसे गरीब देशों से भी कहीं ज्यादा पैसा है। 05 अप्रैल 2013 वह (शेख हसीना) सॉफ्ट कोर इस्लामिस्ट थीं, लेकिन अब हार्डकोर इस्लामिस्ट बनने की कोशिश कर रही हैं। (उनके इस बयान की तरफ ध्यान दिलाने पर कि मैं इस्लाम की निंदा करने वाले किसी भी शख्स को नहीं छोड़ूंगी) 1 अप्रैल 2013 डियर ओबामा, आप चाहते हैं कि आपके देश में 'गन वॉयलेंस' खत्म हो लेकिन और देशों में भी क्यों नहीं? पूरी दुनिया में हथियारों की बिक्री बंद करो। 29 मार्च, 2013 बिल गेट्स ऐसा कॉन्डम बनाने वाले को 100,000 डॉलर की पेशकश कर रहे हैं, जो असांज के पहनने से भी न फटे। 24 मार्च, 2013 प्रार्थना में विश्वास रखने वाले ये लोग आखिर डॉक्टर के पास क्यों जाते हैं? बीमार पड़ने पर ठीक होने के लिए वे सीधे प्रार्थना ही क्यों नहीं करते? 22 मार्च 2013 क्यों? महिलाओं को सेक्स के बारे में बात नहीं करनी चाहिए? सेक्स पुरुषों की चीज है? (एक शख्स द्वारा यह कहे जाने पर कि आपको ऐसे ट्वीट शोभा नहीं देते।) 21 मार्च 2013 बहुत हुई क्रांति। आओ प्यार करें। 17 मार्च 2013 मैं: मच्छर, सांप, भालू , शार्क, मगरमच्छ, दरियाई घोड़ा,बाघ,शेर बहुत ही खतरनाक होते हैं। धरती पर सबसे खतरनाक जंतु कौन सा है? बिल्लीः मानव 17 मार्च 2013 महिलाओं के अधिकार, खुलकर बोलने की आजादी, विचारों की उदारता, ये सभी गैर-इस्लामिक हैं। हर कोई जो ह्यूमन राइट्स में यकीन रखते हैं, वे जरूर गैर-इस्लामिक होंगे। गैर-इस्लामिक बनें। 16 मार्च 2013 जिस लड़की का दिल्ली की बस में निर्दयता से गैंगरेप हुआ, उसे बहादुर क्यों कहा जाता है? क्या ऐसा बाकी लड़कियों को प्रेरणा देने के लिए कहते हैं कि वे भी क्रूरता से रेप होने के बाद बहादुर बनें! 15 मार्च 2013 यदि मैं भगवान होती तो मैं गरीबी, दर्द, अज्ञानता, अत्याचार जैसी चीजों को बनाती ही नहीं। और मेरे नाम पर कोई बदमाशी या खूनखराबा नहीं होता। नरक नाम की कोई चीज नहीं होती। 13 मार्च 2013 एक वह समय था जब हर कोई वजन बढ़ाना चाहता था। यह आसान नहीं था। अब हर कोई वजन घटाना चाहता है। यह भी आसान नहीं है। 12 मार्च 2013 यहां मेरे 100,000 फॉलोअर्स क्यों नहीं? मेरी किताब लाखों लोगों ने पढ़ीं, यहां तक कि मेरे ब्लॉग पर लाखों हिट्स आते हैं। ट्विटर ही बकवास है या कुछ और बात है? 12 मार्च 2013 जब मैं 10 साल की थी, 30 साल की उम्र तक जीने का सपना देखती थी। जब 30 की हुई तो लगने लगा 50 साल की उम्र तक जीना ठीक है। अब मैं सोचती हूं 70 तक जी जाऊं तो क्या बात है! 11 मार्च 2013 कल्पना करें एक 'इस्लाम के देश' की! इस्लामवादी करेंगे इस्लामवादियों का कत्ल... छोटी-छोटी बातों पर। एकमात्र तरीका है इस्लामवादियों को खत्म करने का। 9 मार्च 2013 कोई पुरुष दिवस क्यों नहीं मनाया जाता? इसलिए क्योंकि पुरुषों को सिर्फ पुरुष होने की वजह से सताया नहीं जाता। 8 मार्च 2013 रेप आउटडेटेड हुआ, गैंगरेप बना ट्रेंड। महिलाओं का रेप हुआ पुराना फैशन, बच्चों का रेप बना है ट्रेंड। 08 मार्च 2013 मजहबी आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी को बैन कर देना चाहिए वरना यह पाकिस्तान के साथ मिलकर बंगला देश को पगलादेश बना देगा। 7 मार्च 2013 9/11 ने मुसलमानों को मोहम्मद अट्टा बनने के लिए प्रेरित किया। वे यूनिवर्सिटीज़ में साइंस पढ़ते हैं, इंग्लिश बोलते हैं, टेकी बनते हैं और फिर दुनिया तबाह करने का सपना देखते हैं। 7 मार्च 2013 मुझे राहुल गांधी पसंद हैं। वह शादी नहीं करेंगे। वह भारतीय पितृसत्तात्मक पुरुषों की तरह बेटों के लिए पागल नहीं हैं। 6 मार्च 2013 जब आप एक आदमी को मारते हैं तो आप खूनी कहलाते हैं, समूह में मारते हैं तो साइको, हजारों को मारते हैं तो हीरो, लाखों को मारते हैं तो विजेता और अगर आप सबको मार देते हैं... तो आप भगवान होते हैं। 4 मार्च 2013 ज्वालामुखी हर चीज को जला कर राख कर देता है। लेकिन ज्वालामुखी ग्लोबल वॉर्मिंग को रोक सकता है और प्लैनेट को ठंडा कर सकता है। 2 मार्च 2013 आखिरकार मीडिया बांग्लादेश में चल रही धर्मनिरपेक्षता की लहर को पर्याप्त कवरेज क्यों नहीं दे रहा है? इस्लामिक बांग्लादेश में यह एक मुश्किल और दुर्लभ आंदोलन है। 27 फरवरी 2013 नास्तिक होने भर से आप बेहतर इंसान नहीं बन जाते। आपको मानवाधिकारों और महिलाओं, बच्चों, समलैंगिकों तथा पशुओं के अधिकारों को लेकर भी अपना रुख ठीक करना होता है। 26 फरवरी 2013 हॉलिवुड के बूढ़े ऐक्टर्स ज्यादा सुंदर, ज्यादा लंबी, ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा नई और ज्यादा जवान पत्नियों के साथ दिखते हैं जबकि ऐक्ट्रेसेज उन्हीं पुराने बूढ़े हबीज के साथ होती हैं! 25 फरवरी 2013 इंडिया कुछ घंटों के अंदर पता लगा लेता है कि किसने बम ब्लास्ट किया। ऐसा कैसे संभव है कि बांग्लादेश को यह बात पता नहीं कि ब्लॉगर राजिब का कत्ल और ब्लॉगर आसिफ मोहिउद्दीन का करीब-करीब कत्ल किसने किया? 22 फरवरी 2013 आज बांगला भाषा दिवस है। 1952 में बंगालियों ने अपनी भाषा के लिए जान दे दी थी,मगर अफसोस! युवा बंगाली बांगला के बदले अंग्रेजी बोलना पसंद करते हैं। 21 फरवरी 2013 बांग्लादेश में मजहबी सियासत पर बैन लगना ही चाहिए। प्रबुद्ध और शिक्षित लोग इस्लामवादियों के हाथों मारे जा रहे हैं। सियासी इस्लाम सब कुछ नष्ट कर देता है। 16 फरवरी 2013 संस्कृति ही आपको बनाती है न कि धर्म। उपमहाद्वीप में रहने वाले हिंदू, मुसलमान सिख, ईसाई लगभग एक जैसे हैं। संस्कृति भारतीय है। 13 फरवरी, 2013 कुंभ में भगदड़ मचने से लोग मारे गए। भगवान ने उनकी जान क्यों नहीं बचाई? 10 फरवरी 2013 अगर मर्दों की छातियां औरतों से बड़ी होतीं तो क्या मर्द अपने निपल्स छिपाते? 9 फरवरी 2013 आप जितना आधिक टीवी देखेंगे, आपका स्पर्म काउंट उतना ही कम होगा। पढ़िए 05 फरवरी 2013 लोग रुश्दी के बैन पर तसलीमा के बैन से ज्यादा क्यों रोते हैं? क्या यह इसलिए कि रुश्दी ने इस्लाम पर तसलीमा से ज्यादा वार नहीं किए? या क्योंकि वह एक आदमी हैं, जिनके पास पैसा है? 30 जनवरी 2013 नाबालिग पागल वयस्कों की तरह रेप नहीं करते। नाबालिग वहशियों की तरह लोहे की रॉड को शरीर में नहीं डाल देते। इस छोटे वहशी को उम्र कैद मिलनी चाहिए। 29 जनवरी 2013 महिलाओ, स्मोक न करो। अगर मर्दों की तरह स्मोक करोगी तो मर्दों की मौत मरोगी। 27 जनवरी 2013 आशीष नंदी ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी के लोग सबसे भ्रष्ट हैं। अगर आप इससे सहमत नहीं, कहिए। अपनी अलग राय को जाहिर करें लेकिन मुक्त अभिव्यक्ति के लिए उन्हें गिरफ्तार क्यों किया जाए? 27 जनवरी 2013 मैं करीब 3 दशक से महिला सशक्तिकरण के लिए लिख रही हूं। लेकिन दूसरी तरफ तीन सशक्त महिलाओं ने मेरे जीवन को नर्क बना दिया। खालिदा, हसीना और ममता। 'महिलाओं को टारगेट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। महिलाएं इसी के लिए हैं। पुरुषों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाता है।'- रॉबिन मोरगन 25 जनवरी 2013 वह अपने देश का सबसे बड़ा दुश्मन है, जो अपने देश की समस्याओं को छिपाता है और कहता है कि उसका देश दुनिया का सबसे अच्छा देश है। 23 जनवरी 2013 असमानताओं के खिलाफ तो बंदर भी विरोध जताते हैं। इंसानों को विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं करना चाहिए? 16 जनवरी, 2013 काश कि ईश्वर वाकई होता। काश! वह ईश्वर माली के इस्लामी कट्टरपंथियों से कह पाता: "F*** off". 14 जनवरी, 2013 बांगलादेश ने अपनी नारावादी लेखिका को देश से बाहर फेंक दिया लेकिन एक विदेशी नारीवादी लेखिका इव एंजलर का स्वागत किया। उनका ढोंग अद्भुत है। 12 जनवरी 2013 क्या सर कलम करने वाली बात पूरी तरह इस्लामिक है या दूसरे भी ऐसा करते हैं? 9 जनवरी 2013 हेट स्पीज अवैध नहीं होनी चाहिए, लोगों को मारने की धमकी देना अवैध होना चाहिए। 08 जनवरी 2013 चकित करने वाले आंकड़े, 15 से 19 साल के बीच 57 फीसदी भारतीय लड़के और 53 फीसदी लड़कियां पत्नी की पिटाई को सही मानते हैं। 4 जनवरी 2013 ऐंटी रेप कानून दिल्ली रेप विक्टिम के नाम पर करना बहुत अच्छा आइडिया है। मान लें कि उसका नाम ज्योति है तो ज्योति रेप के विरोध का । 2 जनवरी 2013 हैपी न्यू इयर इंडिया! बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने न्यू इयर पार्टी में 8 साल की एक लड़की को चौकलेट से ललचाया और फिर उसके साथ रेप किया। 1 जनवरी 2012 vd/t नहीं, पुरुष बलात्कार की प्रवृति नहीं छोड़ेंगे। अब एक 2 साल की लड़की का बलात्कार उसी के अंकल ने किया है। (गुजरात की खबर) 26 दिसंबर 2012 साइ को पूरी दुनिया में गजब की लोकप्रियता हासिल हो गई है। अब अमेरिका का नैशनलिस्ट मीडिया उनके पीछे पड़ गया है... उनके एक पुराने अमेरिका विरोधी गाने को लेकर। सचमुच... मीडिया किसी को मार सकता है। 9 दिसंबर 2012 मलाला को लंदन के अस्पताल में अपने सिर को ढंकने की जरूरत क्यों पड़ी? इससे चोट को छुपाया गया या यह इस्लाम था? 9 दिसंबर 2012 मेन्स राइट्स ऐक्टिविस्ट्स (MRA) धरती के सबसे बड़े शैतान हैं। 'सत्यमेव जयते' मर्दों के खिलाफ नहीं, बल्कि इंसानियत के साथ है। आमिर खान अमर रहें। 01 दिसंबर 2012 कवि, पेंटर, प्रड्यूसर, राजनेता व्यक्तित्व के स्वामी प्रीतीश नंदी को बाल ठाकरे बेहद पसंद हैं। क्या उन्हें हिटलर भी पसंद है? 23 नवंबर 2012 आतंकवादियों को मारना आसान है, लेकिन ऐसी सोसायटी बनाना आसान नहीं जहां लोगों को आतंकवादी बनने के लिए उकसाया न जाए। आओ, हार्ड वर्क करें। 22 नवंबर 2012 21 नवंबर 2007 को हजारों कसाबों ने कोलकाता में आतंक फैलाया और मुझे देश से निकालने की मांग की। सरकार ने उन आतंकवादियों के बजाय मेरे खिलाफ कार्रवाई की। 21 नवंबर 2012 कट्टरपंथी ईशनिंदा की सजा देते हैं यह सोचकर कि सजा देना अल्लाह की नहीं उनकी ड्यूटी है। वे सचमुच अल्लाह को कम करके आंकते हैं। 12 नवंबर 2012 आप यह क्यों सोचते हैं कि मैं जॉबलेस हूं? पुरुष लिखें तो जॉब और महिलाएं लिखें तो जॉबलेस। हुंह...! @BloggerJonआपके पास न नौकरी है न घर 03 नवंबर 2012 हमारे बचपन में हम नेचर के ज्यादा करीब थे। आज के बच्चे मशीनों के ज्यादा करीब हैं। हम कहते हैं कि हमारा बचपन ज्यादा अच्छा था, वे कहते हैं कि उनका बचपन ज्यादा अच्छा है। 31 अक्टूबर 2012 मैं कपड़े नहीं खरीदती। जितने कपड़े मेरे पास हैं, वे मेरी पूरी जिंदगी के लिए काफी हैं। मुझे ब्रैंडेड कपड़ों की जरूरत नहीं क्योंकि मेरा दिमाग अभी भी काम कर रहा है। 28 अक्टूबर 2012 मैं जब खुद को जवान महसूस करती हूं तो ऐसा लगता है जैसे 19 साल की हूं और जब उम्रदराज महसूस करती हूं तो लगता है जैसे 69 की हूं। 28 अक्टूबर 2012 गरीब मध्य वर्ग की तरह व्यवहार करते हैं, मध्य वर्ग अमीरों की तरह व्यवहार करता है और अमीर व्यवहार करते हैं गरीबों की तरह। 27 अक्टूबर 2012 प्रार्थना से ज्यादा नाकाम कुछ नहीं होता। 26 अक्टूबर 2012 हमारे पास पैसे से खरीदी जा सकने वाली सबसे अच्छी सरकार है - मार्क ट्वैन 25 अक्टूबर 2012 सुनील गांगुली चल बसे। एक सच्चे आलोचक होने के नाते मैंने उन पर महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया, लेकिन मैंने उनके नास्तिक होने और एक बेहतरीन लेखक होने की हमेशा प्रशंसा की है। 23 अक्टूबर 2012 हमने डेमोक्रेसी बनाई ताकि मूर्ख लोगों को अपने मूर्ख प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिले और समाज में मूर्खता बढ़े। 22 अक्टूबर,2012 मुझे लगा था आमिर खान बॉलिवुड के सबसे समझदार इंसान हैं। वह हज के लिए मक्का कैसे जा सकते हैं? 21 अक्टूबर 2012 भारत में सेक्स एक जुनून है, जबकि दुनिया के बाकी हिस्सों में यह एक सचाई है। 15 अक्टूबर 2012 20 से 30 साल की उम्र में सेल्फ ब्रेस्ट टेस्ट शुरू कर दें। अमेरिकन कैंसर सोसायटी ने नई ब्रेस्ट सेल्फ एग्ज़ाम टेक्नीक अपनाने की सलाह दी है। (जानने के लिए यहां क्लिक करें) 14 अक्टूबर 2012 बांग्लादेश ने मुझे बाहर फेंक दिया ताकि कट्टरपंथियों का ठीक से खयाल रख सके। मैंने बांग्लादेश की बुराई की। सारे के सारे मूर्ख, जड़बुद्धि, अपराधी अचानक देशभक्त बन मुझ पर हमले करने लगे। 10 अक्टूबर 2012 अधिकतर लोग किस बात से खुश होते हैं? स्टूपिड पैसा या स्टूपिड प्यार। ज्यादातर खुशियां बेवकूफाना होती हैं, लेकिन मेरा कॉम्प्लेक्स, क्रिएटिव और चैलेंजिंग होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है। 08 अक्टूबर 2012 26 मिलियन (यानी 2.6 करोड़) टन प्लास्टिक हर साल समंदर में बहाया जाता है। :( 06 अक्टूबर 2012 मुझे इस बात का गर्व है कि महिलाओं से नफरत करने वाले, मूर्ख और इस्लामवादी मुझसे घृणा करते हैं। 5 अक्टूबर 2012 मैंने पूरा दिन अपने भाई के साथ हॉस्पिटल में बिताया। उसे ब्रह्मांड के क्रमिक विकास के बारे में, हमारे पुराने अच्छे दिनों के बारे में बताती रही, उसे उम्मीद दिलाती रही। उसकी आंखें मुस्कुरा रही थीं। 04 अक्टूबर 2012 माया कैलेंडर ने भविष्यवाणी की थी कि 21 दिसंबर 2012 को पूरी दुनिया का अंत हो जाएगा। काफी लोग इस पर विश्वास कर रहे हैं। लेकिन मेरी बिल्ली चालाक है और उसे इस भविष्यवाणी पर विश्वास नहीं है। 01 अक्टूबर 2012 मैं नास्तिक हूं, लेकिन मुझे लगता है कि पुरानी और खूबसूरत रिलिजस बिल्डिंगों को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। हमें हमारी खूबसूरत कृति, आर्किटेक्चर और इतिहास को सहेजना चाहिए। 01 अक्टूबर 2012 क्या आपको सचमुच लगता है कि आप बड़े हो गए हैं? एक बहुत बड़ा ब्लैकहोल 5 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर है और यह सूरज से 600 करोड़ गुना बड़ा है। 29 सितंबर 2012 मुसलमान इस्राइल के झंडे को जला रहे हैं। लेकिन इस्राइली झंडा क्यों? उन्हें मिस्र का झंडा जलाना चाहिए क्योंकि जिसने फिल्म बनाई है, वह मिस्र का है। 17 सितंबर 2012 इस्लाम की आलोचना बौद्धिकतापूर्ण और दार्शनिकतापूर्ण हो सकती है। लेकिन ईसाइयों द्वारा बनाई गई इस्लाम विरोधी फिल्में इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स, फितना और सबमिशन वाकई में बेहद खराब फिल्में हैं। 14 सितंबर 2012 ईश्वर नेताओं जैसा काम करता है। वह ऐसे दिखाता है जैसे सब कुछ जानता हो। ईस्वर कहता है कि धरती चपटी है, यह 6000 साल पुरानी है और उसने इसे 6 दिन में बनाया है। 13 सितंबर 2012

No comments:

Post a Comment