NEWS DESK लखनऊ at news war media -
आगरा से बदायूं जाते कार में रोडवेज बस ने मारी टक्कर
लखनऊ : रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में एटा-कासगंज रोड पर आज सुबह बदायूं के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार अग्रवाल की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि एडीजे की कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एटा-कासगंज के सारे प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए
बल्केश्वर कॉलोनी आगरा में गौशाला के पास के निवासी एडीजे अनिल कुमार अग्रवाल रविवार को आगरा आए थे। सुबह टोयटा कार (यूपी 80 सीए 3231) से बदायूं के लिए रवाना हुए। कार एटा से आगे नदरई के पास पहुंची थी कि तेज गति से आती यूपी रोडवेज की बस ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनिल कुमार अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस (यूपी 11 टी 8232) का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कासगंज के डीएम मासूम अली, एसपी आरपी पाडेय मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के लिए शव एटा ले जाया गया। वहा एटा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और परिवारीजन भी पहुंच गए थे।
No comments:
Post a Comment