लोकसभा चुनाव में चौथे चरण के हुए मतदानो में आज 62% मतदानो का होना बताया जा रहा है. जबकि 2014 में 63.64% तो वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता ने 67.72% का मतदान किया था.
2019 लोकसभा के इस चरण में 18 जिलों के 13 लोकसभा छेत्रों में आज मतदान हुआ है. इस चरण की लोकसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 41 लाख सात हजार 84 है. जिसमे पुरुष मतदाता 1 करोड़ तीस लाख 83 हज़ार 4 सौ 21 तथा महिला मतदाता 1 करोड़ 10 लाख 22 हज़ार 636 है. इसमें थर्ड जेंडर भी है जिनकी संख्या 1 हज़ार 83 है. ये भी तो आखिर वोटर ही है बीच के है तो क्या हुआ?
13 जिलों के मतदानो में क्रमवार 2019 तथा 2014 का मत प्रतिशत इस प्रकार है.
जिला 2019 2014
शाहजहांपुर 50.84% 57.03%
खीरी 63.00% 64.24%
हरदोई 57.49% 56.72%
मिश्रिख 56.20% 57.87%
उन्नाव 59.33% 55.47%
फर्रुखाबाद 59.37% 60.30%
इटावा 56.46% 55.03%
कन्नौज 59.48% 61.68%
कानपुर 51.09% 51.83%
अकबरपुर 55.80% 54.90%
जालौन 56.58% 58.83%
झांसी 63.00% 68.30%
हमीरपुर 60.91% 56.30%
कुल मतदान% 57.58% 58.39% रहा . प्रत्याशियों की हार जीत व दमखम का फैसला तो आने वाली 23 मई को ही होगा फिलहाल प्रत्याशियों की किस्मत तथा कार्य अकार्यो की लोकप्रियता मशीनो में बंद हो चुकी है.👍
No comments:
Post a Comment