Sunday, 6 March 2022
यूपी चुनाव 2022 और सूबे में अभाव के बीच मरते लोग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अंतिम चरण यानी सातवें चरण का मतदान जारी
है। तमाम पोलिटिकल पार्टियों ने अपना दमखम ठोंक रखा है। सूबे के मौजूदा मुखिया
लगातार अपने तेवरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। तो वहीं सूबे में अब तक किये
गए उनके कोई काम जनता को दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस बीच गाजियाबाद में एक मां ने
अपने 3 बच्चों के साथ जहर खाकर जान दे दी। महिला ने महज जिसलिये जान दे दी क्योंकि
वह अपने पति का किसी अच्छे अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रही थी। उसके मजदूर पति को
टीबी की शिकायत थी। यह तब है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश
में सब सुनहरा होने की बातें कर रहे हैं। लेकिन हकीकत बिल्कुल इन कड़ियों की तरह हैं
जो नीचे लिखी गई हैं। सुला दिया माँ ने भूखे बच्चे को ये कहकर, परियां आएंगी सपनों
में रोटियां लेकर। चेहरा बता रहा था कि मारा है भूख ने, सब लोग कह रहे थे कि कुछ खा
के मर गया। चंद्रशेखर रावण ने शोक जताते हुए कहा है.... बाबा जी ने 5 साल में यूपी
का क्या हाल कर दिया? गाजियाबाद में गरीब मां ने अपने तीन बच्चों को मारकर खुद भी
आत्महत्या कर ली। दुःखद।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment