Friday, 1 April 2022
50 देहरी के ब्राह्मणों में भंडारा
50 देहरी के ब्राह्मणों में भंडारा
रामलीला हुई रामलीला के उपलक्ष्य में भंडारा। भंडारा करवाया नए नए महंत बने प्रभुदास ने। 50 देहरी का एक गांव बाकी अगल-बगल कस्बे के खाने वाले। जिनके हिस्से में 50 देहरी का गांव था वे सभी ब्राह्मण हैं। कहा जाता है कि ब्राह्मणों को मीठा ज्यादा पसंद होता है, लेकिन इन 50 देहरी वालों ने खीर तो समेटी-समेटी पूड़ी सब्जी भी जमकर ढुनगाई। ग़दर काट दिया पंडितों ने। ऊपर से बदकही चल रही कि इस बार बाबा ने शिकायत का मौका नहीं दिया। कल्लू तिवारी ने चार बार चक्कर मारा। लोग सुबह तक जाकर टोहते रहे कि कहीं कुछ बचा है तो नाश्ता कर लिया जाए। क्या करे आदमी महंगाई भी तो है, ऐसे में फ्री का फिनायल भी न छोड़े आदमी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment