Friday, 1 April 2022
बिजनेस करो सवाल नहीं
बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था. बीते दिनों. इस वीडियो में पत्रकार सवाल करता है कि बाबाजी आपने कहा था, पेट्रोल-डीजल 30 रूपये लीटर मिलेगा. बाबा रामदेव बिफर जाते हैं. बोले हां कहा था पूँछ पाड़ेगा मेरी. अब चुप हो जा. तेरे सवालों का जवाब दूँ, तू कहीं का ठेकेदार है क्या? इसके बाद बाबा बोले, ज्यादा सवाल पूछेगा तो ठीक नहीं होगा. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्वीटर पर बॉयकॉट पतंजली वायरल होने लगा. लाला रामदेव ने खुद को घिरता देख दूसरे ही दिन अखबारों टीवी चैनलों का मुँह बंद कर दिया। क्वार्टर-हाफ विज्ञापनों से.
यह विज्ञापन देकर आज लाला रामदेव ने कहीं न कहीं साफ संदेश दिया है कि बिजनेस करो सवाल नहीं. बिजनेस देकर सब हरा भरा हो गया. धंधा मंदा नहीं होगा, जब तक उनकी सरकार है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment