NEWS DESK | NEWS WAR MEDIA -
ग्रेटर नोएडा-
करीब 25 हथियारबंद लोग कल देर रात यहां उद्योग केन्द्र की एक फैक्ट्री में घुसकर छह टन धातु पट्टियां कथित रूप से लूटकर ले गये। यह लूटपाट बिसरख पुलिस थाने के अंतर्गत उद्योग केन्द्र क्षेत्र में आदी फैशन फैक्ट्री में हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लूटपाट करने वालों को ढूंढने का अभियान शुरू किया गया है। फैक्ट्री मालिक नीतीश जैन ने कहा कि कल देर रात एक बजे करीब 25 हथियारबंद लुटेरे फैक्ट्री में घुस आए और उन्होंने दो सुरक्षाकर्मियों और फैक्ट्री में काम करने वाले दो अन्य कर्मचारियों को बंदूक के बल पर एक तरफ कर दिया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने चांदी, जस्ता, पीतल और तांबे की छह टन पट्टियां लूटी। वे अपने साथ एक ट्रक लेकर आए थे। ग्रेटर नोएडा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि बंसल ने आरोप लगाया कि उद्योग केन्द्र में हाल में समय में चोरी की घटनाओं में बढोत्तरी हुई है। उद्योगपति हर दिन बैट्री या एसी की चोरी की शिकायत करते हैं। पुलिस बार बार के अनुरोध के बावजूद इस पर काबू पाने में नाकाम रही है।
No comments:
Post a Comment