Friday, 2 August 2013

बर्थडे पार्टी के नाम पर रेव पार्टी में सेक्स और शराब


NEWS WAR MEDIA PVT LTD
हैदराबाद। रेव पार्टी तो जैसे अब फैशन ही बन गया है। शराब और शबाब के पीछे भाग रहे रईसजादों के लिए यह मौज-मस्ती और फन का आसान जरिया बन चुकी है। हैदराबाद में भी ऐसी ही एक रेव पार्टी का खुलासा हुआ है जहां जन्मदिन के बहाने से शराब और सेक्स पर परोसा जा रहा था। शहर के हयातनगर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापा मारा, जहा 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसमें 15 कॉल ग‌र्ल्स भी थीं, जिन्हें देश के कई शहरों से बुलाया गया था। पुलिस ने पार्टी में शामिल 15 लोगों के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वहा से अश्लील सीडी, ड्रग्स, शराब और कॉन्डम भी बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बड़े कारोबारियों और नौकरशाहों के बच्चे शामिल हैं। आध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिला पुलिस ने हयातनगर के पिगलीपुरम स्थित एक रिजॉर्ट पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, रिजॉर्ट में रेव पार्टी का आयोजन नारायण रेड्डी (32) नाम के शख्स के बर्थडे पर आयोजित की गई थी। पार्टी कॉल ग‌र्ल्स हैदराबाद, मुंबई और बेंगलूर से मंगाई गई थीं। पार्टी में कॉल ग‌र्ल्स न्यूड डास कर रही थीं। नशे में धुत कई लोग कॉल ग‌र्ल्स के साथ सेक्स कर रहे थे। पुलिस को वहा से शराब, अश्लील सीडी, कॉन्डम, फल, फूल और कपड़े मिले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहा से 11 कारों को भी जब्त किया गया है। इसमें महंगी बीएमडब्ल्यू जैसी कारें भी शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई हयातनगर के निवासियों के शिकायत पर की थी। कहा जा रहा है कि मुंबई के एक शख्स ने इस रिजॉर्ट को लीज पर लिया था। गौरतलब है कि पिछले महीने मुंबई में इसी तरह का मामला सामने आया था। वहा के जुहू स्थित होटल ओकवुड में रेव पार्टी में 92 लोग पकड़े गए थे, जिनमें 46 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 44 लोगों के ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। जिन लोगों को ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें फिल्म कलाकार अपूर्व अग्निहोत्री भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment