Tuesday, 20 August 2019

योगी बाबा गज्जब हो रहा अब तो ध्यान दो


मनीष दुबे: योगी बाबा गजब हो रहा है अब तो ध्यान दो.....वरना दुबारा नहीं दिखोगे.... आज तो हद ही हो गई गुरु गजब कर दिया. दादानगर के थम्सअप तिराहे पर चेकिंग लगी थी. एसपी साउथ रवीना त्यागी समेत मौके पर गोविंदनगर व अन्य थानों की फ़ोर्स भी लगी थी. सैकड़ों की संख्या में खड़ी खाकी सभी राहगीरों को किसी आतंकवादी से ट्रीट करते हुए सघन तलाशी ले रही थी. तलाशी उनकी जिसे बहादुर खाकी भी समझती है कि इस इंडस्ट्रियल एरिया में कामगारों के अलावा निकलेगा जाएगा कौन. किसी पे हेलमेट खरीदने के रुपये नहीं तो किसी पे प्रशाशन को कुछ देने दीवाने को नहीं. अत्याचार भी उनपर जो अपराध नाम की पाठशाला से भी कोसों दूर हैं. इफ्तफाकन मेरा निकलना भी आज इसी थम्सअप चौराहे से हो गया. दो से तीन पुलिस वालों ने रोक लिया. थाने आने तो आता जाता नहीं पुछल्लों की तरह जो इन तीरंदाजों से जान पड़ताल होती. आखिर रोक लिया गया. ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया गाड़ी की आरसी दिखाई , हां हेलमेट नहीं पहना था तो भाई हेलमेट पे चालान काटना बनता था. लेकिन दरोगा राधाकृष्ण मेरी आरसी पर चालान काटने को आमादा थे.मैंने पूछा साहब ऐसा क्यों, तो साहब बोले " यार हेलमेट कौन देखता है आरसी पे चालान काटेंगे तो नम्बर मिलेंगे मुझे". थोड़ी गुस्सा मिश्रित झिड़की के बाद दरोगा साब ने हेलमेट वाले कॉलम में निशान लगाया. साथ ही साहब ने रास्ता भी सुझाया की यार परषों जाकर कचहरी से छुड़वा लेना अब चालान काट दिया तो कट गया. गजब हो यार गुरु राधाकृष्ण जी नाम राधाकृष्ण काम कंश से भी दुर्दांत. रवीना त्यागी के पास गया तो मैडम इतनी बिजी थीं कि न मानों कौन सा दाऊद का दायां हाथ निकलने वाला है जो उसकी कॉम्बिंग लगा रखी है. थोड़ी ही देर में लोकल मीडिया के बन्धु आ गए जो अक्सर रवीना मैडम के आगे नम्बर बनाने की जुगत भिड़ाते नजर आते हैं. मैडम की खबर भले कहीं ना लगे चले पर डन्डे में लगा आईडी पूरे खरोश से लगाते हैं. मानों ये ही अगला वर्ल्ड वार कवर करेंगे. जिसकी ट्रेनिंग अभी से रवीना त्यागी जैसी मोहतरमा से ले रहे हैं. गजब ढा दिया भाई पूरा महकमा और समूचे उत्तर प्रदेश का पुलिस व्यवस्था जीना बदहाल किये हुए है हम जैसे शरीफों का. सुधर जाओ भाई लोग काम वो करो जिससे आम जनता तुम्हे हिकारत भरी नजरों से ना देखे मेरा क्या है दे दूंगा 150 सौ रुपये और छुड़वा लूंगा अपना डीएल जो तुमने पेल दिया राधाकृष्ण. सहारनपुर में शराब माफियाओं ने जागरण के पत्रकार व उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. बलिया के आरटीआई एक्टिविस्ट सिंघासन चौहान पर फर्जी मुकदमे लादकर जेल भेज दिया, बलिया के ही विपिन शर्मा को झगड़े की रिपोर्ट में 354, 376 लगाके जेल भेज दिया, बनारस में सब्जी वाले के घर मे घुसकर माओं बहनों के साथ अभद्रता तथा उत्पीड़न किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में आये दिन लूट व रेप की घटनाएं हो रहीं है. बहन बेटियों के साथ आमजन भी सकते में हैं, पुलिस नाम की व्यवस्था निरंकुश हो रही है. योगी बाबा आप मानो या ना मानो आप से सूबा सम्हल नही रहा बाबा. अभी भी वक्त है इस्तीफे का बीज बो दो.

No comments:

Post a Comment