Monday, 28 March 2022

कानपुर में गिरफ्तार फर्जी फौजी

कानपुर पुलिस ने वर्दी पहनकर खुद को फौजी बताकर रौंब गांठने वाले फर्जी फौजी को गिरफ्तार किया है। कानपुर- कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीते दिन सोमवार को रामा डेंटल के पास सेना की वर्दी पहने हुए शख्स ने टेंपो से उतरने के बाद टेंपो चालक को किराया नहीं दिया बल्कि खुद को फौजी बता कर उससे रौंब गांठने लगा जिसे देख जब पुलिस ने फौजी को चेक किया तो वह फर्जी निकला और उसके पास से सैन्य वर्दी में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद हुआ जिसके बाद थाना कल्याणपुर पुलिस ने मामले की जांच कर मुकदमा लिखकर विधिक कार्यवाही कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment